MP News: एएसआई को मार डाला, रेत माफियाओं को पकड़ने पहुंची थी पुलिस, बदमाशों ने चढ़ा दी ट्रैक्टर

MP News:मध्यप्रदेश के शहडोल में रेत माफियाओं ने एएसआई की टैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी। एएसआई अवैध रेत खनन की सूचना पर माफियाओं को पकड़ने पहुंचे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया।

Update: 2024-05-05 08:17 GMT

शहडोल: मध्यप्रदेश के शहडोल में रेत माफियाओं ने एएसआई की टैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी। एएसआई अवैध रेत खनन की सूचना पर माफियाओं को पकड़ने पहुंचे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। मृतक पुलिसकर्मी का नाम महेंद्र बागरी था।

दरअसल, शनिवार की रात ब्यौहारी थाना को सूचना मिली कि ग्राम खढौली गांव में जमोड़ी निवासी राज रावत उर्फ विजय रेत का अवैध खनन कर रहा है। इसी सूचना पर ब्यौहारी थाना के एएसआई महेंद्र बागरी और एएसआई गया प्रसाद मौके के लिए निकले थे। रेट माफियाओं ने पुलिस को देखकर टैक्टर को तेज रफ्तार से भगाने की कोशिश की। इसी बीच माफियाओं ने एएसआई बागरी के उपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। घटना में मौके पर ही एएसआई की मौत हो गई।

घटना स्थल पर एएसआई को रौंदने के बाद ट्रैक्टर चालक राज रावत वाहन से कूद गया। जिस वजह से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक पुल में जाकर गिर गया। शहडोल पुलिस ने पहले ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया। उसके बाद रेत चोरी के लिए पायलेटिंग कर रहे युवक आशुतोष सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आशुतोष सिंह ट्रैक्टर मालिक सुरेंद्र सिंह का बेटा है। महेंद्र बागरी ब्‍यौहारी थाने में पदस्‍थ थे। घटना की सूचना मिलने के बाद वरिष्‍ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News