कलेक्टर रणवीर शर्मा की छूट्टी के साथ ही IAS गौरव सिंह को किया सरकार ने रवाना.. अब से कुछ देर पहले लिए कलेक्टर का चार्ज..

Update: 2021-05-23 09:58 GMT

सूरजपुर,23 मई 2021। सूरजपुर के नए कलेक्टर ग़ौरव सिंह अब से कुछ देर बाद ज़िले का प्रभार संभाल लिए। उत्तर प्रदेश के हरदोई के निवासी ग़ौरव सिंह की बतौर कलेक्टर यह पहली पदस्थापना है।
ग़ौरव सिंह अब कल ज़िला पंचायत रायपुर के सीईओ थे। ग़ौरव सिंह 2013 बैच के IAS हैं। ग़ौरव सिंह के पिता हरदोई में ही हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रिंसिपल है, जबकि एक बड़े भाई विधायक हैं।
जिन परिस्थितियों में ग़ौरव सिंह सूरजपुर आ रहे हैं उन परिस्थितियों को वे दुर्भाग्यपूर्ण मानते हैं। IAS ग़ौरव सिंह ने NPG से कहा
“जो बीत गई अब उस पर मुझे कुछ नहीं कहना है.. मेरी प्राथमिकताओं में कोरोना के हिसाब से तैयारी.. उसे कैसे कम करें और आने वाली किसी नई लहर के लिए खुद को कितना बेहतर तैयार करें यह हैं और इसके साथ शासन की योजनाओं को सार्थक प्रभावी रुप से लागू करना ताकि सभी को लाभ मिले..”

Similar News