जहां पिता करते थे मजदूरी , उसी जिले में IPS अफसर बनकर पहुंची बेटी

Update: 2020-02-20 03:35 GMT
जहां पिता करते थे मजदूरी , उसी जिले में IPS अफसर बनकर पहुंची बेटी
  • whatsapp icon

 

हरियाणा 20 फरवरी 2020।संगीता कालिया हरियाणा के भिवानी जिले की रहने वाली हैं। उनका जन्म एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार में में हुआ था। उनके पिता धर्मपाल पुलिस विभाग में कारपेंटर थे। संगीता बचपन से पढ़ने में काफी तेज थीं।…
संगीता के पिता फतेहाबाद पुलिस में कारपेंटर थे। वह 2010 में वहां से रिटायर हुए।संगीता की पढ़ाई भिवानी से ही हुई। संगीता के पिता धर्मपाल भले ही कारपेंटर थे लेकिन वह बेटी को पढ़ाकर अफसर बनाना चाहते थे। बेटी ने भी पिता के सपनो को साकार किया…

संगीता ने पढ़ाई पूरी करने के बाद सिविल सर्विस की तैयारी में जुट गई। उन्होंने पहली परीक्षा 2005 में में दिया। उसमे वह सिलेक्ट नहीं हो पाई। उसके बाद उन्हें रेलवे में नौकरी मिली।लेकिन उनका सपना सिर्फ सिविल सर्विस एग्जाम क्रैक करने का था। इस तरह उन्होंने एक-एक करके 6 नौकरियां छोड़ दीं।…

साल 2009 में संगीता ने फिर से UPSC का एग्जाम दिया। इस बार वह सफल रही। उन्हें हरियाणा में IPS कैडर मिला। संयोग ऐसा रहा ट्रेनिंग के बाद उन्हें उसी जिले का SP बनाया गया जहां कभी उनके पिता कारपेंटर हुआ करते थे।…

Tags:    

Similar News