बहन को छेड़ा तो छोटी बहन ने मनचलों को बाल पकड़कर घसीटा, फिर जड़े दनादन थप्पड़… वीडियो हुआ वायरल….

औरंगाबाद 27 जून 2021। दो मनचलों को सड़क पर जा रही लड़की के साथ छेड़खानी करना भारी पड़ गया। पीड़ित लड़की तो शांत रही, लेकिन उसकी छोटी बहन ने इन मनचलों को खूब सबक सिखाया. छोटी बहन ने युवकों पर सरेराह हमला बोल दिया। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित की छोटी बहन ने मर्दानी बन जो सबक सिखाया, उसकी लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर के सुतगिरनी चौक के पास से गुजर रही एक लड़की को बाइक सवार दो युवकों ने रोक लिया। आरोपी युवकों ने लड़की से छेड़खानी शुरू कर दी। मनचलों की हरकतों से लड़की बुरी तरह सहम गई। उसी समय पीड़ित लड़की की छोटी बहन वहां पहुंच गई।

