राज्यपाल ने जब स्व सहायता समूह की महिलाओं का वेतन भुगतान के लिए महिला बाल विकास मंत्री को लगवाया फोन

Update: 2021-08-24 09:43 GMT

रायपुर, 24 अगस्त 2021। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आम लोगों के लिए राजभवन का द्वार खोलवा दिया है। इससे दूरस्थ इलाके के लोग अपनी समस्याओं को लेकर राजभवन पहुंच रहे हैं। राज्यपाल लोगों की समस्याओं को सुनकर भरसक कोशिश करती है कि उसका समाधान हो जाए। आज स्व सहायता समूह की महिलाओं को वेतन दिलाने उन्होंने महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेडिया को फोन लगवा दिया।
आज गरियाबंद जिले के सुपेबेड़ा की महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों ने भेंट कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। राज्यपाल ने उनकी समस्याओं को सुना और तत्काल महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया से दूरभाष पर चर्चा की और समूह की समस्याओं को दूर करने के निर्देश दी। मंत्री श्रीमती भेड़िया ने समूह को अपने निवास स्थान में भेजने का आग्रह करते हुए उनकी समस्याओं को जल्द सुलझाने का भरोसा दिलाया। समूह के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वे रेडी टू ईट बनाने का कार्य लंबे समय से कर रही थी। लेकिन कुछ महीनों से भुगतान प्राप्त नहीं हो रहा है। साथ ही यह काम भी वापस ले लिया गया है। जिससे जीवन यापन की समस्या खड़ी हो गई है। कोरोना काल में उन्होंने राज्यपाल से अपनी समस्या का समाधान करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल में श्रीमती यशोदा, श्रीमती गौरी, श्रीमती प्रेमशीला, श्रीमती मालती सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News