…जब 5 साल नायाब बना रायपुर SSP …… बर्थडे पर पुलिस की वर्दी पहनकर पहुंचा SSP दफ्तर…. बना एक दिन का पुलिस अधीक्षक. फाइलों पर साइन भी किया

Update: 2021-06-15 10:40 GMT

रायपुर 15 जून 2021। 5 साल का नायाब अली आज एक दिन के लिए रायपुर SSP बना। नायाब का बर्थडे था, लिहाजा रायपुर पुलिस ने नन्हे नायाब को आज रायपुर SSP बनाकर उसका दिन यादगार बना दिया। दरअसल रायपुर सड्डू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का रहने वाला नायाब जन्मदिन के मौके पर रायपुर एसएसपी से मिलने पहुंचा था।

मन में IPS बनने की ख्वाहिश पाले नायाब ने एसएसपी अजय यादव से मिलकर ना सिर्फ अपने आईपीएस बनने की मंशा जाहिर की, बल्कि ये वादा भी किया वो उनकी तरह अफसर बनकर देश सेवा करेगा। नायाब की लगन और इच्छा को देखते हुए रायपुर एसएसपी ने बर्थडे के मौके पर उसे कुछ देर के अपनी कुर्सी में बैठाकर एसएसपी की जिम्मेदारी सौंप दी।

एसएसपी की कुर्सी पर बैठे नायाब अली से इस दौरान कुछ फाइलों पर हस्ताक्षर भी कराये गये। नन्हा नायाब अब तक तीन बार वर्दी पहन चुका है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज पुलिस अफसरों ने नायाब को आशीर्वाद दिया। मोहम्मद नायाब ने एसएसपी से कहा कि आप अभी के सिंघम हो, मैं आगे चलकर सिंघम बनूंगा।

Tags:    

Similar News