वैलेंटाइन डे पर शादी का गिफ्ट : SP बने बाराती, पुलिसकर्मी बने घराती और फिर 14 पूर्व नक्सली जोड़े बंध गये शादी के बंधन में….अनूठी रही इनमें से कईयों की प्रेम कहानी

Update: 2021-02-14 10:36 GMT

दंतेवाड़ा 14 फरवरी 2021। वैलेंटाइन डे पर नक्सलियों के गढ़ दंतेवाड़ा से एक दिल जीत लेने वाली खबरें आयी। यहां एक साथ 14 नक्सलियों ने खौफ के साये से परे अपनी प्यार की अलग दुनिया सजायी। खास पल में एसपी अभिषेक पल्लव खुद बाराती बने…तो पुलिसवाले इस अनूठे मौके गे गवाह बने। ढोल-बाजे और शादी की रंगीनियों के बीच आत्मसमर्पण कर आम जिंदगी में लौटे 14 नक्सलियों की आज शादी हुई ।

इस पूरे शादी का पल खास तब बन गया जब एसपी अभिषेक पल्लव खुद बाराती बनकर नाचते-बजाते शादी स्थल पर पहुंचे। सरेंडर करने वालों में ज्यादातर साथ कैडर में तो थे, एक जोड़ा ऐसा भी था, जिसमें नक्सली संगठन में रहते हुए ही प्यार हो गया था। लेकिन शादी के बीच नक्सलियों की धमक का अहसास होते ही दोनों ने हाल ही आत्मसमर्पण कर दिया था। ये जोड़ा था सोमडू और जोगी का। सोडमू ने 2020 और जोगी ने 2021 में सरेंडर किया था। सरेंडर के बाद दोनों और करीब आ गये थे , जिनकी आज शादी हो गयी।

कारली हैलीपेड के करीब मंडप सजाया गया था, जहां सभी पूर्व नक्सलियों की शादी धूमधाम से करायी गयी। शादी में एक रतन और जानकी का भी जोड़ा था। रतन और जानकी एक दूसरे को प्यार करते थे, लेकिन रतन को नक्सली जबरन संगठन में उठाकर ले गये। जानकी को यकीन था कि रतन जरूर लौटेगा, इसलिए उसने शादी नहीं की और इंतजार करती रही। हाल ही रतन ने सरेंडर कर दिया और फिर आज उन दोनों की भी शादी हो गयी।

 

Tags:    

Similar News