मौसम ब्रेकिंग : अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट….राजधानी सहित प्रदेश के कई हिस्सों में होगी झमाझम… पढ़िये क्या है बारिश का पूर्वानुमान

Update: 2020-07-12 12:58 GMT

रायपुर 12 जुलाई 2020। देश में मानसून जमकर बरस रहा है। देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। छत्तीसगढ़ में भी मानसून की बारिश लगातार हो रही है। छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों में सोमवार को भी बारिश होगी। इससे पहले आज प्रदेश के कई इलाकों में हुई बारिश के बाद कल भी बारिश का अनुमान जताया गया है।

मौसम पूर्वानुमान बताने वाली मौसम वेबसाइट स्काईमेट के मुताबिक मॉनसून की अक्षीय रेखा पश्चिम से पूरब तक हिमालय के तराई क्षेत्रों तक बनी हुई है। दक्षिणी पाकिस्तान और इससे सटे उत्तरी-मध्य अरब सागर पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।

पश्चिमी तटों पर गोवा से केरल तक एक ट्रफ बना हुआ है। महाराष्ट्र के तटों के पास अरब सागर पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। पूर्वी उत्तर प्रदेश से ओडिशा होते हुए छत्तीसगढ़ तक एक ट्रफ रेखा सक्रिय है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कैसा रहा मॉनसून

बीते 24 घंटों के दौरान तटीय कर्नाटक, कोंकण गोवा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हुई। बिहार, उत्तर प्रदेश के मध्य और पूर्वी भागों में कुछ स्थानों पर जबकि कच्छ और दक्षिणी आंध्र प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

Tags:    

Similar News