CM भूपेश को एयरपोर्ट पर रोके जाने का वीडियो देखिएः एयरपोर्ट पर रोकने वाले आईपीएस अफसर पर सीएम भूपेश इस तरह विफरे…पूछा जब मैं लखीमपुर नहीं जा रहा तो मुझे क्यों रोका जा रहा…इसके बाद नाराज होकर एयरपोर्ट के फर्श पर धरना पर बैठ गए

Update: 2021-10-05 02:49 GMT

रायपुर, लखनउ, 5 अक्टूबर 2021। लखनउ से एक बड़ी खबर आ रही है….मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लखीमपुर जाने से रोकने पर वे एयरपोर्ट पर धरना दे दिए हैं। पुलिस वाले ने जब उन्हें लखीमपुर जाने से रोका तो जमीन पर बैठ गए। उनका वीडियो आया है, जिसमें वे जमीन पर बैठे दिख रहे हैं और पुलिस वाले चारों तरफ से घेरे हुए हैं। मुख्यमंत्री को कल लखीमपुर जाना था। लेकिन, उन्हें लखनउ एयरपोर्ट पर लैंड करने की अनुमति नहीं मिली थी।

Full View

 

 

Tags:    

Similar News