Viral Video: गरबा करने आई चुड़ैल: लोगों के बीच घुसकर किया धमाकेदार गरबा, देखकर आप भी रह जाएंगे दंग...

Viral Video Garba Karne Aai Chudail: लोगों के बीच घुसकर किया धमाकेदार गरबा, देखकर आप भी रह जाएंगे दंग...

Update: 2023-10-23 14:18 GMT

Viral Video Garba Karne Aai Chudail: डेस्क। देश में इस वक्त लोगों के सिर पर नवरात्रि का खुमार छाया हुआ है। पहले दिन से आखरी दिन तक गरबे के रंग में रंगे हर उम्र के लोग सबसे हटकर दिखने के लिए कई तरह के अतरंगी पहनावे में नजर आते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आपको डांडिया नाइट की नहीं बल्कि हॉरर फिल्म की फीलिंग आएगी या यूं कहें कि इस डरावने वीडियो को देखकर आपके पसीने छूट जाएंगे।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो कलाकार NUN के भेषभूषा धारण किए हुए हैं। साथ ही वे सभी के साथ मस्ती से गरबा खेल रहे हैं। वीडियो में दोनों डांस कर रहे हैं वहीं, एक लड़की उसके सामने आती है तभी उन्हें देख वह डर कर चली जाती है। वहीं, कुछ उनके इस रूप को देखकर हंस भी रहे हैं। साथ ही वीडियो में सुना जा सकता कि मजेदार सॉन्ग भी बज रह रहा है। इस वीडियो को लाखों लोग देक चुके हैं। नीचें देखिए वीडियो...

इस वीडियो को अबतक 7.50 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, यूजर इस पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिख कि जो भूतो को भी गरबा करवा दे वो दुर्गा मां। दूसरे यूजर ने लिखा कि मैं ये देखकर हैरान हूं कि इनकों मार नहीं पड़ी लोगों से। एक यूजर ने लिखा कि ये कंचना से मिलने आएं होंगे, रास्ते में लोगों को गरबा खेलते देख जी मचल गया होगा।

Full View

Tags:    

Similar News