Viral Video: दुल्हन की विदाई में दोस्त की हरकत से लोग हुए हैरान, वीडियो हुआ वायरल, लोग करने लगे कमेंट...

Update: 2023-03-23 03:00 GMT
Viral Video: दुल्हन की विदाई में दोस्त की हरकत से लोग हुए हैरान, वीडियो हुआ वायरल, लोग करने लगे कमेंट...
  • whatsapp icon

Full View

Viral Video \ NPG डेस्क । किसी भी लड़की की दुल्हन रूप मे विदाई होती है तो वहां खड़े सबकी आंखें भर आती है। ऐसी एक विदाई का वीडियो वायरल हो रहा है जो गम कम खुशी ज्यादा देगा। यकीन मानिये इस वीडियों को देखकर आपकी आंखों में आंसू आए या न आएँ चेहरे पर मुस्कान जरूर आएगी। विदाई दुल्हन और उसके रिश्तेदार सबसे ज्यादा रोते हैं। लेकिन उसकी सहेलियां इतनी भी भावुक नहीं होती हैं। लेकिन एक विदाई का ऐसा वीडियो देखेंगे जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगी।

विदाई में आंसू कम फन ज्यादा

सोशल मीडिय में दुल्हन की विदाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुल्हन अपना मायका छोड़ते समय बड़ी उदास है। उसकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं उसके आसपास मौजूद रिश्तेदारों की आँखें भी नम है। हालांकि वह किसी तरह दुल्हन को संभालते हुए कार तक ले जाने की कोशिश कर रही है। इसी बीच दुल्हन की बेस्ट फ्रेंड आती है। वह अपनी सहेली से लिपट-लिपटकर खूब रोती है। इस दौरान उसे होश नहीं रहता है। वह दुल्हन को पकड़कर पूरा हिला देती है। इस बात से दुल्हन के रिश्तेदार भड़क जाते हैं। वह दुल्हन की सहेली को दूर हटाते हैं। एक महिला तो उसे थप्पड़ मारने को जाती है। इसके बाद दुल्हन को किसी तरह कार तक ले जाया जाता है।

वायरल वीडियो पर कमेंट की झड़ी

विदाई का यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर द गुश्ती नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है "आंटी बस चांटा मारने ही वाली थी।" इस वीडियो को लोग बड़ा पसंद कर रहे हैं। इस पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा "ये दुल्हन की विदाई में अक्सर इतना ड्रामा क्यों होता है?" दूसरा बोला "ओवर ड्रामा की भी हद होती है।" तीसरे ने कहा "मैं आंटी की जगह होता तो दुल्हन की सहेली को चांटा मार ही देता।" फिर एक कमेंट आता है "ये अरेंज मैरिज का दुख है साहब। आप लड़की की आत्मा को अंदर तक मरते हुए देख सकते हैं।" इस वीडियों को आप भी देखकर लोट पोट हो जाएँ।

Tags:    

Similar News