Viral Video: दूल्हा-दुल्हन का ये हरकत देख पंडित जी भी भूल गए मंत्र पढ़ना, भरे मंडप में खुद को रोक नहीं पाए दोनों...

Update: 2022-11-20 09:14 GMT

डेस्क I  सोशल मीडिया पर अक्सर शादी की रस्मों से जुड़े वीडियोज सामने आते रहते हैं, जो कई बार दिल को छू जाते हैं, तो कभी-कभी हैरान कर देते हैं। हाल ही में इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। वीडियो में भरे मंडप में दूल्हा दुल्हन को मंगलसूत्र पहना रहा होता है कि, तभी दुल्हन कुछ ऐसी हरकत कर देती है, जिसे देखने के बाद वहां बैठे घराती-बराती दंग रह जाते हैं। इस दौरान दूल्हा भी भौचक्का नजर आता है। वीडियो इंटरनेट पर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

दरअसल, इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने शेयर किया है। जिसमें मंडप पर ही दूल्हा दुल्हन रोमांटिक हो गए। शादी के लिए तैयारियां हो रही हैं और पंडितजी मंत्र पढ़ रहे हैं। आगे यज्ञकुंड में अग्नि भी जल रही है और सामने की तरफ दूल्हा-दुल्हन बैठे हुए है और दोनों एक दूसरे को किस कर रहे है। दोनों का ये नाजार देखकर पंडित भी हैरान हो जाते है। दोनों को किस करते देख वहां मौजूद लोग भी मुस्कुराने लगे। इस दौरान दूल्हा दुल्हन के चेहरे पर भी मुस्कान थी। यह बेहद ही नॉर्मल बात थी लेकिन इसका वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यह वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। नीचे देखिए वीडियो...

Full View

Tags:    

Similar News