शिव सेना के कार्यकर्ता का वीडियो... मास्क पहनने की जद्दोजेहद करता रहा 2 मिनट तक, देखें

Update: 2022-02-27 13:30 GMT
शिव सेना के कार्यकर्ता का वीडियो... मास्क पहनने की जद्दोजेहद करता रहा 2 मिनट तक, देखें
  • whatsapp icon

नईदिल्ली 27 फरवरी 2022 I  सोशल मीडिया पर इन दिनों शिवसेना के एक कार्यकर्ता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक रैली के दौरान फेस मास्क पहनने की जद्दोजेहद करते देखे जा सकते हैं. दुनियाभर में जब से कोरोना वायरस महामारी ने अपना प्रकोप फैलाना शुरू किया है, तभी से फेस मास्क हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है. इन दिनों बाजार में N95 मास्क और सर्जिकल मास्क से लेकर कई तरह के फैंसी मास्क अवेलेबल हो गए हैं. वहीं कई बार तो हमें खूबसूरती से प्रिंट किए गए कपड़े वाले मास्क भी देखने को मिले हैं. फिलहाल मास्क और सोशल डिस्टेंस कोविड -19 प्रोटोकॉल का एक अनिवार्य हिस्सा है.

सब जानते हैं कि कोरोना से बचने में मास्क कितना अहम है। इसलिए मास्क को कोविड प्रोटोकॉल का जरूरी हिस्सा माना गया है। लेकिन कोई यकीन करेगा कि अब भी कुछ लोग हैं, जिनके लिए मास्क लगाना एक पेचीदा काम है! दरअसल, गोरखपुर में शिवसेना की एक रैली थी। मंच पर नेताजी भाषण दे रहे थे। उनकी साइड में खड़ा एक शख्स N95 मास्क लगाने की कोशिश करता है। लेकिन मजाल है कि मास्क का गणित उनसे सुलझ जाए। यह क्लिप ट्विटर यूजर @faijalkhantroll ने शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- उसके लिए इंतजार करें। अबतक वीडियो को 6 लाख 57 हजार से अधिक व्यूज और 19 हजार लाइक्स व साढ़े चार हजार से ज्यादा रीट्वीट्स मिल चुके हैं। साथ ही, सैकड़ों यूजर्स ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी। यह 2.13 सेकंड का क्लिप सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि शिवसेना सांसद धैर्यशील माने भीड़ को संबोधित कर रहे हैं, वहीं स्टेज पर उनके नजदीक खड़ा एक शख्स मास्क पहनने की कोशिश कर रहा है। लेकिन कोशिशों के बाद भी वो मास्क को ठीक से लगाने में सफल नहीं होता तो मंच पर मौजूद एक अन्य सहयोगी से मदद मांगता है, जिसके बाद वो मास्क को सही ढंग से पहनने में कामयाब रहता है।

Tags:    

Similar News