Oh My God: महिला के मुंह में घुसा 4 फीट लंबा सांप, डॉक्टर ने यूं खींचकर निकाला बाहर... VIDEO देख आपके भी उड़ जाएंगे होश...

Update: 2022-11-15 14:53 GMT

डेस्क I  सोशल मीडिया पर अक्सर हमें सांप के वीडियो देखने को मिल जाते हैं। कई लोग सापों के साथ खेलते हुए, उनके साथ फोटोशूट करते हुए, वीडियो और तस्वीरें शेयर करते हैं। लेकिन एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसको देखकर किसी की रोंगटे खड़े हो गए है। बता दे कि, असल जिंदगी में कई बार कुछ ऐसी घटनाएं घट जाती हैं जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ये घटनाएं न केवल आपके होश उड़ा देती है बल्कि मन में एक डर भी पैदा कर देती है। ऐसी ही एक घटना रूस में घटी। एक महिला आराम से अपने गॉर्डन में सो रही थी तभी उसके मुंह से उसके शरीर में सांप घुस गया उसके बाद जो कुछ भी हुआ उसकी कल्पना करना भी बहुत मुश्किल है। देखिए वीडियो...

दरअसल, ये घटना रूस के दागिस्तान की है। एक महिला गॉर्डन में आराम से जमीन पर सो रही थी। तभी अचानक से सांप आया और महिला के मुंह द्वारा उसके शरीर में अंदर प्रवेश कर गया। इस सांप की लंबाई 4 फीट थी। जैसे ही सांप महिला के शरीर में घुसा तो उसके गले में फंस गया। महिला को उस वक्त तो इसका बिल्कुल भी एहसास नहीं हुआ। जब महिला को अपनी तबीयत कुछ खराब लगी तो उसने अस्पताल में जाकर दिखाया। महिला को लगातार ऐसा लग रहा था कि उसके गले में कोई चीज फंस गई है। डॉक्टरों ने जब महिला की जांच की तो सच जानकर उनकी आंखें खुली की खुली रह गई। डॉक्टरों ने महिला को बताया कि उसकी सांस की नली में एक सांप फंसा हुआ है। डॉक्टरों ने महिला को तुरंत भर्ती किया और एनस्थीसिया दिया। इसके बाद सांप को महिला के गले में एक नली डालकर बाहर निकाला। डॉक्टर ने बताया कि गले में सांप काफी देर फंसा रहा जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। दागिस्तान हेल्थ डिपार्टमेंट ने इस घटना की तस्वीरें भी जारी की हैं। इसके साथ ही लोगों से आंगन या फिर खुली जगह पर सोने पर लोगों से अपना ख्याल रखने की गुजारिश की है। 

Tags:    

Similar News