'बचपन का प्यार' सहदेव दिर्दो का नया वीडियो: एक्सीडेंट के बाद पहली बार सामने आए...कही यह बात, जानिए

Update: 2022-01-13 11:34 GMT
बचपन का प्यार सहदेव दिर्दो का नया वीडियो: एक्सीडेंट के बाद पहली बार सामने आए...कही यह बात, जानिए
  • whatsapp icon

रायपुर 13 जनवरी 2022। सहदेव दिर्दो का पिछले दिनों एक्सीडेंट हो गया था जिसमें उसे काफी गंभीर चोटें आई थीं। हादसे के बाद उन्हें गम्भीर अवस्था में होस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने जानकारी दी है कि वो अब बिल्कुल ठीक हैं। सहदेव लाल रंग की टीशर्ट में नजर आ रहे हैं, उनके कान में इयरफोन और हाथ में घड़ी है। वीडियो में वो प्रशंसकों को उनकी दुआओं लिए धन्यवाद करते नजर आ रहे हैं।

सहदेव ने कैप्शन में लिखा- शब्द काफी नहीं होंगे। आप सभी का प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए शुक्रिया. दिल से डॉक्टर देवेंद्र नाइक सर का धन्यवाद. वीडियो में सहदेव हाथ जोड़कर सभी का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। सहदेव को यूं हंसता मुस्कुराता देख उनके चाहने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं है। सहदेव को देख साफ नजर आ रहा कि वो अब पहले से काफी बेहतर हैं। सहदेव के इस वीडियो पर रैपर बादशाह ने भी कमेंट किया है। कमेंट बॉक्स में सहदेव ने बाहशाह का दिल से शुक्रिया अदा किया है।

Tags:    

Similar News