'हिंदुस्तान का शेर आ रहा है...' अक्षय की फिल्म 'पृथ्वीराज' का टीजर रिलीज, इस दिन होगी रिलीज फिल्म

Update: 2021-11-15 06:22 GMT

मुंबई 15 नवम्बर 2021। अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपए के आंकड़े को छूने वाली है। वहीं, अब उनकी दूसरी फिल्म पृथ्वीराज का फर्स्ट लुक सामने और फिल्म का टीजर भी रिलीज हो गया है। एक मिनट 22 सेकंड के टीजर की शुरुआत रणभूमि के सीन से होती है। हवा में तीर उड़ रहे हैं और इसके बीच पृथ्वीराज के किरदार में अक्षय कुमार दहाड़ लगा रहे हैं। 

इस फ़िल्म में संजय दत्त, सोनू सूद का भी फर्स्ट लुक सामने आया है। वहीं, राजकुमार संयोगिता के किरदार में मानुषी छिल्लर की झलक दिखाई दी है। राजकुमारी संयोगिता को ले जाते हुए पृथ्वीराज कहते हैं, 'धर्म के लिए जीया हूं, धर्म के लिए मरुंगा।' फिल्म के फर्स्ट लुक में अक्षय कुमार पृथ्वीराज के किरदार में घोड़े पर बैठे हुए हैं। उनके साथ पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर राजकुमारी संयोगिता के किरदार भी बैठी हैं। अक्षय कुमार के हाथ में तलवार हैं और उन्होंने पगड़ी पहनी हुई है। आपको बता दें कि पृथ्वीराज गणतंत्र दिवस के मौके पर 21 जनवरी 2022 को रिलीज हो रही है।

अक्षय कुमार ने टीजर को साझा करते हुए लिखा- 'गर्व और बहादुरी की एक वीर कहानी। सम्राट पृथ्वीराज की भूमिका निभाने पर गर्व है। यशराज फिल्म के 50 साल होने पर पृथ्वीराज के साथ सेलिब्रेशन,आपके नजदीकी सिनेमाघरों में 21 जनवरी 2022 को रिलीज होगी।''पृथ्वीराज' को यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। इसके निर्देशक डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी हैं। चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने टीवी के सबसे बड़े एपिक शो 'चाणक्य' का निर्देशन किया था।

Tags:    

Similar News