पैराग्लाइडिंग के दौरान लड़की की हालत हुई खराब... जोर-जोर से लगी चिल्लाने, वीडियो वायरल

Update: 2022-01-19 02:30 GMT

नईदिल्ली 19 जनवरी 2022 I  जिंदगी में कुछ एडवेंचरस करने का सपना हर इंसान का होता है, लेकिन एडवेंचर करना कोई बच्चों का खेल नहीं. कई लोग दूसरे व्यक्ति की होड़ करके वो सब करने लग जाते हैं जिसे करने की उनकी सामर्थ्य नहीं होती और ऐसे ही लोगों के साथ या तो कुछ अनहोनी घट जाती है या फिर वे हंसी का पात्र बन जाते हैं. ऐसा ही कुछ इस लड़की के साथ हुआ. पैराग्लाइडिंग करते समय इस लड़की की हालत खराब हो गई और आसमान में ही चिल्लाने लगी.                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                    वीडियो में आप देख सकते हैं कि पैराग्लाइडिंग करने गई लड़की की आसमान में डर के मारे हालत खराब हो जाती है. लड़की बार-बार इंस्ट्रक्टर से खुद को नीचे न देखने देने की बात कहती है. लड़की इंस्ट्रक्टर से कहती है कि उसे बहुत डर लग रहा है. वह नीचे नहीं देख सकती है. वह इंस्ट्रक्टर से कहती है कि भैया मुझे नीचे मत देखने देना. दूसरी तरफ इंस्ट्रक्टर भी लड़की को बार-बार समझाता दिख रहा है. वह कहता है कि आप नीचे मत देखना. बस आप कैमरे की तरफ देखो. इस दौरान इंस्ट्रक्टर लड़की से मजाक भी करता है. वह मजाकिया अंदाज में कहता है कि वीडियो रिकॉर्ड हो रहा है, अगर यह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो आपका मजाक उड़ाया जाएगा. यह सुनकर लड़की के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. हालांकि उसका डर लगातार बना रहता है.  गाइड की बात सच हो गई, क्योंकि यह मजेदार वीडियो वायरल हो गया है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस मजेदार वीडियो को शेयर कर रहे हैं। ट्विटर पर इस वीडियो को IAS डॉक्टर एम वी रॉव ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'क्या सच में पैराग्लाइडिंग अद्भुत चीज है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। 

Tags:    

Similar News