धोनी-हार्दिक का गर्दा उड़ा देने वाला डांस: काला चश्मा गाने पर धोनी-हार्दिक ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो देखकर आपको भी आयेगा मजा

Update: 2022-11-27 09:34 GMT

NPG डेस्क: महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पंड्या का डांस करते हुए वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों खिलाड़ी डांस करते हुए दिखाई दे रहे है। खिलाड़ियों को इस अंदाज में देख फैंस भी मजे ले रहे है। वीडियो किसी बर्थडे पार्टी का है और इसमें बादशाह भी परफॉर्म कर रहे है। बादशाह के गाने पर हार्दिक पंड्या और महेंद्र सिंह धोनी जमकर नाचते दिख रहे है। वीडियो में धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी और एनसीपी नेता प्रफुल पटेल की बेटी पूर्णा पटेल भी नजर आ रही है।

महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पंड्या का यह वीडियो दुबई का बताया जा रहा है, जो एक बर्थडे पार्टी का है।यहां बॉलीवुड रैपर बादशाह अपने फेमस गाने 'काला चश्मा' पर रैप करते नज़र आ रहे हैं, जिनके साथ महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या और ईशान किशन समेत अन्य कई लोग थिरक रहे हैं।

साक्षी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें धोनी हार्दिक और क्रुणाल के साथ रैपर बादशाह के गाने 'काला चश्मा' पर डांस करते दिखे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। धोनी सिर्फ डांस ही नहीं कर रहे थे, बल्कि उस पार्टी में डीजे भी बने। साक्षी ने ही इसका भी वीडियो शेयर किया है। धोनी साथ ही डिनर के दौरान कुछ लोगों के साथ बात करते भी दिखे। पूर्णा पटेल ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साक्षी और धोनी के साथ तस्वीर शेयर की है।

बता दें, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन अभी वह आईपीएल खेल रहे हैं. इस सीजन में भी वह चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े हुए हैं और टीम मैनेजमेंट के साथ तैयारियों में बिजी हैं.

Tags:    

Similar News