क्यूट कपल ने लूटी महफ़िल: अंखियों से गोली मारे गानें पर किया जबरदस्त डांस, लोगो बोले-रवीना और गोविंदा भी है इस के आगे फेल…

VIDEO-अंखियों से गोली मारे गानें पर किया जबरदस्त डांस, लोगो बोले-रवीना और गोविंदा भी है इस के आगे फेल…

Update: 2023-01-20 09:19 GMT

NPG डेस्क I सोशल मीडिया पर आए दिन धमाकेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। वीडियो में लड़का-लड़की के एक्सप्रेशन्स कमाल के नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि नीले रंग का लहंगा पहने एक लड़की 'अंखियों से गोली मारे' गाने पर खूबसूरत डांस कर रही हैं।

दरअसल, अगर आप भी 90 के दशक के बच्चे हैं तो गोविंदा और रवीना टंडन का गाना 'अखियों से गोली मारे' आपको जरूर याद होगा और आपने भी कभी न कभी इस गाने पर जरूर डांस किया होगा। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 7 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है तो वहीं साढ़े 5 लाख के करीब लाइक्स इस पर आए हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि नीले रंग का लहंगा पहने एक लड़की 'अंखियों से गोली मारे' गाने पर खूबसूरत डांस कर रही हैं। वहीं ब्लैक कलर का टीशर्ट और पैंट पहने एक लड़का उसका जमकर साथ दे रहा है। लड़के के एक्सप्रेशन्स कमाल के हैं वह कभी आंखें सिकोड़ता है तो कभी आंख मारता है और पूरी तरह से गोविंदा वाले एक्सप्रेशन्स देता है। वहीं लड़की भी बलखाती हुई कमाल के स्टेप्स करती है। दोनों का डांस बेहद खूबसूरत नजर आता है और सोशल मीडिया पर भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। देखिए वीडियो...

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को ये दोनों ही लड़कियां नजर आ रही हैं। वहीं ढेरों लोग कमेंट कर उनके डांस को बेहतरीन बता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मजा आ रहा है देखने में जबरदस्त डांस'। वहीं एक यूजर ने डांस देख रही एक लड़की पर कमेंट करते हुए लिखा, 'ये लड़की छुप-छुप कर क्यों देख रही है'। एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखा, रवीना और गोविंदा भी है फेल'।

Tags:    

Similar News