वीडियो: दिल्ली में ओजस्वी भाषण दिया सीएम भूपेश ने, नारा लगवाया...पहले लड़े थे गोरों से, अब...

Update: 2022-06-22 09:31 GMT

नई दिल्ली। सीएम भूपेश बघेल आज नई दिल्ली में कांग्रेस की सभा मे जम कर गरजे। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए मंच पर आने के साथ ही कार्यकर्ताओ से " पहले लड़े थे गोरो से, अब लड़ेंगे चोरो से" का नारा लगवाया। इसके बाद बीजेपी पर निशाना साधते हुए सीएम भूपेश ने कहा कि आखिर केंद्र की सरकार कांग्रेस से इतना डरी हुई क्यो है।

ईडी की कार्रवाई और अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि युवा देश में बनी स्थिति देख रहे हैं। केंद्र की सरकार काँग्रेस से डरी हुई है। कार्यकर्ताओं को अपने कार्यालय जाने से रोका जा रहा है। कहा भाजपा को खतरा सिर्फ काँग्रेस और राहुल गांधी से है। राहुल गांधी ही किसानों, नौजवानों, दलितों की लड़ाई लड़ते हैं, इसीलिए उनकी आवाज को केंद्र की भाजपा सरकार दबाना चाहती है। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ की काँग्रेस पार्टी और जनता राहुल गांधी के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा- दूसरी बात तकनीकी कारणों के बारे में चिदम्बरम जी ने बहुत सी जानकारी दी। नेशनल हेराल्ड,एजीएल,यंग इंडिया के बारे में सुरेजवाला जी ने काफी जानकारी दी। हमारे वरिष्ठ नेता प्रेस के माध्यम से पूरे देश को लगातार जानकारी दे रहे हैं। आखिर असंवैधानिक तरीके से राहुल जी को क्यो बुलाया गया। हमे देश के नौजवानों के भविष्य को सुरक्षित करने की आवश्यकता है। ये लड़ाई राहुल गांधी जी लड़ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी लड़ रही है। तो हम सब इनके साथ लड़ेंगे और लड़कर जीतेंगे भी।

इस दौरान मंच से सीएम भूपेश ने जय जवान जय किसान,कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के साथ ही सोनिया,राहुल व प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे भी लगवाए। भाषण के बीच बीच मे भूपेश मंजे हुए वक्ता की तरह कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए भी नजर आए। सीएम भूपेश ने कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए कहा कि अभी हमे लंबी लड़ाई लड़नी है इसलिए सभी को अपने अंदर जोश बना कर रखना चाहिये।

Full View

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा केंद्र सरकार नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। भाजपा देश में आरक्षण और नौकरी खत्म कर देना चाहती है। इसके साथ ही उन्होंने ईडी की कार्रवाई पर राहुल गांधी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। इस मौके पर काँग्रेस नेता, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत सभी राज्यों के काँग्रेस विधायक शामिल रहे।

बघेल ने अग्निपथ योजना पर सवाल उठाते हुए कहा केंद्र सरकार नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। चार साल बाद सेवानिवृत्त युवाओं को भाजपा अपने कार्यालय में चपरासी के रूप में रखना चाहती है। इसके साथ ही बघेल ने भाजपा पर आरक्षण और नौकरी खत्म करने का आरोप लगाया।

Tags:    

Similar News