बंदर मामा को मिला प्यार में धोखा: हाथ में सिगरेट पकड़े, बियर की बोतल रखे मामी के गम में हुआ बुरा हाल...देखें मजेदार VIDEO...

Update: 2023-06-13 12:40 GMT

Bandar Mama Ko Mila Pyar Mein Dhokha : डेस्क I सोशल मीडिया पर आजकल जानवर भी माहौल बनाए रहते हैं। इनमें कुछ जानवरों का अंदाज देखकर लोग दंग रह जाते हैं। जबकि, कुछ को देखकर जमकर ठहाके लगाते हैं। वहीं, कुछ पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक बंदर मामा का वीडियो (Monkey Viral Video) इन दिनों लोगों के बीच खूब छाया हुआ है।

दरअसल, इस वीडियो में हाथ में सिगरेट पकड़े, बियर की बोतल, और गले में पट्टा,बल्टी में बैठे हुए बंदर मामा को प्यार में धोखा मिले पर दुख के गम में बंदर मामी को याद करते आप देख सकते है। वहीं बंदर मामा का इस मजेदर वीडियो में बॉलीवुड के दंबग खान यनिकी सलमान खान के मूवी तेरे नाम का गाना (ये प्यार में क्यों होता है ) बैकग्राउंड भी आप सुन सकते है। यहां देखें बंदर मामा का मजेदार video...

बंदर का स्वैग देखकर आप भी जरूर हैरत में पड़ गए होंगे। सोच रहे होंगे कि इसने तो माहौल बना दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस मजेदार वीडियो को पसंद किए हैं। 

Full View

Tags:    

Similar News