गजब का स्टंट: इस लड़की ने साइकिल सवारों के ऊपर लगी दौड़, आपने कई नही देखें होंगे ऐसी हैरतअंगेज स्टंट...यूजर्स बोले- लोगों के गर्दन टूटे होंगे'

Update: 2022-09-28 13:24 GMT

लड़की ने किया खतरनाक स्टंट

डेस्क I सोशल मीडिया पर आए दिन स्टंट के वीडियो सामने आते देखे जाते हैं। स्टंट करना आजकल युवाओं के लिए फैशन बन गया है। जैसी बाइक, कार, साइकिल, सड़क, पहाड़ या फिर जंगल में एक से एक खतरनाक स्टंट करते हैं। जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। कई बार तो स्टंट के चक्कर में लोगों की मौत भी हो जाती है। इसके बावजूद लोग एक से बढ़कर एक है हैरतअंगेज स्टंट करते रहते हैं। इसी कड़ी में स्टंट का एक और वीडियो सामने आया है, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया है। वीडियो में एक लड़की को बड़ा ही मुश्किल स्टंट करते देखा जा रहा है।

आज तक आपने स्टंट के कई वीडियो देखे होंगे या फिर आपने खुद किए भी होंगे। लेकिन, वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की ने तो धमाल मचा दिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं बड़े कमरे के अंदर एक साथ कई लोग साइकिल चला रहे हैं। तभी सामने से एक लड़की आती है और साइकिल चलाने वालों के ऊपर जंप करने लगती है। एक के बाद एक साइकिल चलाने वालों पर वो जंप करती है। लड़की जिस तरह से बैलेंस बनाकर जंप करती है उसने लोगों को हैरान कर दिया। क्योंकि, इस स्ंटट के दौरान साइकिल चलाने वालों को भी खतरा हो सकता था और लड़की के साथ भी घटना घट सकती थी। देखें चौंकाने वाला वीडियो...

वीडियो देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि क्या बैलेंस बनाया है? अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो को 70 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 64 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, वीडियो पर लोग मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ' बाद में लोगों के गर्दन टूटे होंगे'। एक अन्य ने लिखा, 'कुनफू मूड'। वहीं, किसी का कहना है कि कृष-4 का सीन लीक हो गया। तो इस स्टंट पर आपकी क्या राय है कमेंट करें।

Tags:    

Similar News