'निजात अभियान' भजन गायिका शहनाज अख्तर ने मंच से की SP के अभियान की तारीफ, लोगों को किया जागरूक

Update: 2022-09-27 14:37 GMT

कोरबा। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे निजात अभियान के अंतर्गत लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में कटघोरा के स्कूल ग्राउण्ड में 26 सितम्बर को भजन गायिका शहनाज अख्तर का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे आसपास के ग्रामीणों समेत शहर के 20 हजार से ज्यादा लोगों ने भजन का आनंद लिया। शहनाज अख्तर द्वारा कोरबा जिला पुलिस द्वारा चलाये जा रहे निजात अभियान के बारे में जन जागरूकता को मंच के माध्यम से जागरूक किया गया। साथ ही इस निजात अभियान के लिये एसपी कोरबा संतोष सिंह का आभार व्यक्त किया गया। नीचे देखें वीडियो...

Full View





Similar News