VIDEO : महिला कलेक्टर ने बीजेपी नेता को बीच सड़क पर मारा जोरदार तमाचा……पुलिस ने फिर कर दिया लाठी चार्ज, कई घायल…. सीएए के समर्थन में रैली पर भड़की कलेक्टर. फिर हुआ खूब बवाल …देखिये वीडियो

Update: 2020-01-20 08:00 GMT

भोपाल 20 जनवरी 2020। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में रविवार को संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाल रहे बीजेपी के कार्यकर्ताओं और प्रशासन के बीच टकराव हुआ. राजगढ़ की कलेक्टर निधि निवेदिता ने धारा 144 लागू होने के कारण बीजेपी कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन करने से रोका लेकिन वे नहीं माने. इस दौरान कलेक्टर की कार्यकर्ताओं से तीखी बहस हुई और उन्होंने एक नेता को थप्पड़ जड़ दिया. इस बीच विवाद बढ़ता गया और पुलिस के साथ-साथ कलेक्टर भी बीजेपी कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए काफी संघर्ष करती हुईं नजर आईं. हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसमें दो कार्यकर्ता घायल हो गए.

शहर में तहसील के पास कलेक्टर ने धारा-144 का हवाला देते हुए रैली न निकालने के लिए कहा। उनकी इस बात पर रैली में शामिल कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। इससे कलेक्टर नाराज हो गईं और भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रवि बड़ोने को थप्पड़ मार दिया।इसके बाद भीड़ में कुछ और लोग नारे लगाने लगे तो कलेक्टर भड़क गईं और भीड़ को धक्का मारने लगी। कलेक्टर ने पुलिस कर्मी का डंडा ले लिया और रैली की अगुवाई करते हुए तिरंगा लेकर चल रहे राजगढ़ के पूर्व विधायक अमरसिंह यादव के साथ झूमाझटकी की। गाड़ी अड़ाकर भीड़ को रोकने की कोशिश की, लेकिन भीड़ नहीं रुकी।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे. कलेक्टर निधि निवेदिता कार्यकर्ताओं को समझाकर यात्रा रोकने के लिए पहुंचीं. इस पर उनकी कार्यकर्ताओं से काफी बहस हुई. कलेक्टर निधि निवेदिता से बहस के बाद भीड़ काफी जद्दोजहद करते देखी गई. इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं और प्रशासन के बीच झड़प शुरू हो गई. हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. लाठीचार्ज में बीजेपी के दो कार्यकर्ताओं को चोटें लगीं.

ये भी पढ़ें- LIVE VIDEO : महिला डिप्टी कलेक्टर पर हमला….बीच सड़क पर खींचे बाल….. CAA के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं को डिप्टी कलेक्टर ने मारे थप्पड़…तो कार्यकर्ताओं चोटी खींच खोल दिये बाल…

 

राजगढ़ की कलेक्टर निधि निवेदिता और पुलिस अधीक्षक ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोकने का भरसक प्रयास किया लेकिन भीड़ नहीं मानी. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रैली निकालने का प्रयास किया. इस दौरान दो बार पुलिस प्रशासन और भाजपाइयों के बीच धक्कामुक्की हुई.

इसी बीच महिला अधिकारियों से अभद्रता और उनके कपड़े पकड़ने की भी घटना हुई. इस दौरान एसडीएम प्रिया वर्मा ने भी भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की. उन्होंने कुछ प्रदर्शनकारियों को ज़मीन पर बैठने को कहा. वे वीडियो में एक प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारते हुए भी दिखीं. इसके बाद एसडीएम प्रिया वर्मा को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और उनके बाल भी खींचे. हालात अधिक तनावपूर्ण होने पर लाठी चार्ज किया गया जिस में दो लोगों को मामूली चोटें लगी हैं.

Tags:    

Similar News