VIDEO : औरतों के फोन में क्या देखना चाहते हैं गंदे लोग…? कांग्रेस नेता सुप्रिया बोली, तो संबित पात्रा ने दिया करारा जवाब, ट्रेंड करने लगा #ShameOnSupriya

Update: 2021-07-31 08:37 GMT

नयी दिल्ली 31 जुलाई 2021। बीजेपी महिला नेत्रियों की कथित जासूसी को लेकर जब एक डिबेट शो में कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सवाल उठाया तो बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा बुरी तरह भड़क गए और सोनिया गांधी, राहुल गांधी का नाम लेकर व्यग्तिगत टिप्पणी करने लगे।कांग्रेस नेता ने सरकार पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की जासूसी का आरोप लगाया। इस पर पलटवार करते हुए संबित पात्रा ने भी सोनिया और राहुल पर व्यक्तिगत टिप्पणी की। हालांकि बहस के बीच सुप्रिया के एक सवाल पर पात्रा आग बबूला हो गए। उन्होंने डिबेट के बाद सुप्रिया का वीडियो #ShameOnSupriya के साथ साझा किया। अब ये ट्विटर पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स ने भी कांग्रेस नेता को निशाने पर लिया।

न्यूज़ 18 इंडिया के डिबेट शो ‘आर पार’ में बोलते हुए सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ‘औरतों के फोन पर सरकार क्यों अटक गई है? जरा पूछिए जाकर स्मृति जी से और जरा पूछिए जाकर वसुंधरा राजे जी से।’ उन्हें टोकते हुए संबित ने कहा, ‘आपकी पार्टी से कौन सी औरत विक्टिम हैं? सोनिया गांधी जी विक्टिम हैं तो बता दीजिए।’सुप्रिया श्रीनेत ने जवाब दिया, ‘मैं तो स्मृति ईरानी जी को और वसुंधरा राजे जी को विक्टिम बता रही। वो विक्टिम हैं। वो विक्टिम हैं।’ इसी बीच शो के एंकर अमिश देवगन ने कांग्रेस प्रवक्ता से कहा कि बीजेपी महिला नेताओं ने तो नहीं कहा कि वो विक्टिम हैं बल्कि ये बात बस कांग्रेस कह रही है।

संबित पात्रा बोले, ‘आपका हो गया हो मैडम तो मैं बोल लूं? हमारे पार्टी में हम डिसाइड करेंगे कि कौन विक्टिम है कौन नहीं। मैंने कहा आपकी पार्टी में कौन सी महिला का फोन हमने हैक किया बताओ। कह रहीं हैं हमारे पार्टी में एक भी ऐसी महिला नहीं है।’

वो आगे बोले, ‘कह रहीं हैं सारी महिला बीजेपी की हैं। कमाल की बात है। आपने विश्व में कभी ऐसा कोई विपक्ष देखा है?’ उनकी बातों पर भड़कते हुए सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ‘पता नहीं क्या देखना चाहते हैं…बड़े गंदे लोग हैं। भगवान जानें क्या देखना चाहते हैं औरतों के फोन में।’

Tags:    

Similar News