VIDEO : थप्पड़बाज महिला ADM को देखिये…. दुकानदार को लगाया थप्पड़, पुलिस ने भी तानी लाठी…..सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल …

Update: 2021-05-24 02:44 GMT

शाजपुर 24 मई 2020। सूरजपुर से उठी थप्पड़ की गूंज अभी शांत भी नहीं हुई थी, कि एक और थप्पड़बाज अफसर का वीडियो सामने आ गया है। सूरजपुर में कलेक्टर रणबीर शर्मा और एसडीएम प्रकाश सिंह राजपूत का थप्पड़ मारते वीडियो वायरल होने के बाद अब शाजापुर में महिला एडीएम मंजुषा राय का थप्पड़ मारते वीडियो वायरल हुआ है। लॉकडाउन के दौरान दुकान खुली रखने वाले युवक को महिला अधिकारी थप्पड़ मार रही है। वीडियो में अफसर के इशारे पर पुलिस भी उस पर लाठियां बरसा रही है।

Full View

शाजापुर में इन दिनों लॉकडाउन लगा हुआ है, दुकानों को बंद करने का आदेश है, लेकिन नियमों के खिलाफ एक दुकानदार ने दुकान खोल रखी थी। इस दौरान एडीएम पहुंच गयी, पूछताछ में दुकानदार ने बताया कि उसका घर दुकान के साथ ही है, इसलिए उसने दुकान खोली है, जब पुलिस की टीम दुकान के अंदर दाखिल हुई तो ऐसा कुछ भी नहीं था, जिसके बाद गुस्साई एडीएम मंजुषा ने दुकानदार को थप्पड़ मार दिया।

एडीएम की इस कार्रवाई का वीडियो वायरल हो गया है। लोग एडीएम के कृत्य को गलत बताते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आपको बता दें कि सूरजपुर में कलेक्टर को ऐसे ही कृत्य के बाद कलेक्टर पद से हटा दिया गया था, वहीं पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की गयी थी।

Tags:    

Similar News