VIDEO : तीन की मौत – स्वतंत्रता दिवस के लिए झंडा लगाने के दौरान बड़ा हादसा… नगर निगम के तीन कर्मचारियों की मौत… हादसे का वीडियो आया सामने
ग्वालियर 14 अगस्त 2021। स्वातंत्रता दिवस के जश्न में उस वक्त मातम फैल गया, जब स्वतंत्रता दिवस के लिए झंडा लगाने के दौरान 3 लोगों की मौत हो गयी। घटना ऐतिहासिक महाराज बाड़े की है, जहां हाइड्रोलिक फायर ब्रिगेड से नगर निगम की बिल्डिंग पर झंडा लगाते हुए भयानक हादसा हो गया। हादसे में नगर निगम के तीन कर्मचारियों की मौत हो गई है. ये सभी लोग नगर निगम के पुराने मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस के लिए राष्ट्र ध्वज लगा रहे थे तभी नए वाहन में गलत बटन दबाने से हादसा हो गया. मृतकों में नगर निगम का चौकीदार और दो फायरकर्मी शामिल हैं, जबकि फायर ब्रिगेड का चालक गंभीर रूप से घायल है.
3 employees of the municipal corporation in Gwalior died while another was seriously injured after the platform of the vehicle they were using broke open while installing the national flag on a post office building this morning for the Independence Day celebrations tomorrow. pic.twitter.com/zJiVJlZUCE
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) August 14, 2021
यह हादसा उस समय हुआ जब नगर निगम की हाइड्रोलिक फायर ब्रिगेड की ट्रॉली मंि बैठकर पोस्ट ऑफिस की बिल्डिंग पर कर्मचारी झंडा लगाने की कोशिश कर रहे थे. महाराज बाड़े पर बनी ऐतिहासिक इमारतों को हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सजाया जाता है.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक प्रकट करते हुए ट्विटर पर लिखा, “ग्वालियर में महाराज बाड़ा स्थित पोस्ट ऑफिस पर मशीन अनलोड करते समय हुई दुर्घटना में 3 कर्मचारियों के निधन व 3 लोगों के घायल होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति, परिजनों को संबल देने व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. ॐ शांति!”