VIDEO : अमिताभ बच्चन के पुरोहित की पुलिस ने की जमकर पिटाई…..कलेक्टर को मंदिर दर्शन कराने को लेकर हुआ था विवाद… देखिये वीडियो

Update: 2021-06-20 06:41 GMT

लखनऊ 20 जून 2021। पुलिस और पुरोहित के बीच विध्यांचल के मां विध्यवासिनी मंदिर में जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस ने अमिताभ बच्चन के परिवार के पुरोहित की घेरकर पिटाई कर दी। इससे पुरोहित आक्रोशित हो गए। वीकेंड लॉकडाउन के कारण रविवार को मंदिर बंद होने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने पड़ोसी जिले चंदौली के डीएम व उनके परिवार के सदस्यों को दर्शन पूजन कराया। यह देख पुरोहित भी अपने यजमान को लेकर दर्शन पूजन कराने मंदिर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका तो विवाद शुरू हो गया। पुलिसकर्मियों ने पुरोहित की जमकर पिटाई कर दी। अभी किसी भी तरफ से कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

“हिंदुस्तान लाइव” की खबर के मुताबिक कोरोना की वजह से मां विध्यवासिनी मंदिर का कपाट शनिवार-रविवार को आमलोगों के लिए बंद रहता है। इस दौरान मंदिर में केवल विंध्याचल के तीर्थ पुरोहित श्रृंगार-पूजन के लिए प्रवेश करते हैं। आम श्रद्धालुओं का दर्शन पूजन पूरी तरह प्रतिबंधित रखने का आदेश है। आज चंदौली के कलेक्टर अपने परिवार के साथ मां विध्यवासिनी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे। मंदिर परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने कलेक्टर और उनके परिवार के लोगों को दर्शन कराया। कलेक्टर की फैमिली को दर्शन कराते देख मंदिर के आसपास खड़े तीर्थ पुरोहित अमित पाण्डेय भी अपने यजमान को लेकर मंदिर पहुंच गये।

पुलिस ने उन्हें रोका तो विवाद शुरू हो गया, बाद में बौखलायी पुलिस ने अमिताभ बच्चन के पुरोहित की जमकर कुटाई कर दी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Tags:    

Similar News