UP Police Recruitment 2025: पुलिस विभाग में निकली बंपर भर्ती, 24 हजार पदों पर होगी नियुक्ति, जानें कब से आवेदन होंगे शुरू
UP Police Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. यूपी पुलिस(UP Police) में बम्पर भर्ती निकली है. 24 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होगी. जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है.
UP Police Recruitment 2025
UP Police Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. यूपी पुलिस(UP Police) में बम्पर भर्ती निकली है. 24 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होगी. जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है.
24,000 से अधिक पदों पर भर्ती
यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड(UP Police Recruitment and Promotion Board) भर्ती को लेकर पूरी तैयारियां कर ली है. 15 जून 2025 तक विज्ञापन जारी होने की संभावना है. शासन से अंतिम स्वीकृति मिलते ही जारी हो जाएगा. जिसमे 24,000 से अधिक पदों पर फिर से सीधी भर्ती होगी. यह भर्ती अभियान सिपाही (कांस्टेबल) और उप निरीक्षक (दरोगा) जैसे प्रमुख पदों पर होने जा रहा है. कांस्टेबल 19,220 के लिए पद है. जबकि 4543 उपनिरीक्षक पद शामिल हैं.
बता दें, डीजीपी मुख्यालय ने भर्ती बोर्ड को भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा था. के 19,220 पदों और उप निरीक्षक के 4543 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव बीते दिनों भेजा था. जिसके बाद अब जल्द ही अ 24,000 से अधिक पदों पर सीधी की जाएगी.
सिपाही के इन पदों पर होगा भर्ती
- सिपाही पीएसी (पुरुष) – 9837
- सिपाही पीएसी महिला वाहिनी - 2282
- सिपाही नागरिक पुलिस - 3245
- सिपाही पीएसी / सशस्त्र पुलिस - 2444
- सिपाही विशेष सुरक्षा बल (SSF) - 1341
- सिपाही घुड़सवार पुलिस - 71
उप निरीक्षक के इन पदों पर होगी भर्ती
- उप निरीक्षक नागरिक पुलिस - 4,242
- उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर महिला वाहिनी (बदायूं, गोरखपुर, लखनऊ) - 106
- प्लाटून कमांडर/उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस -135
- उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर विशेष सुरक्षा बल - ६०
आयु सीमा में मिलेगी छूट
बता दें, उप निरीक्षक भर्ती में उम्मीदवारों को छूट मिलेगी. हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने दरोगा भर्ती के लिए आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट देने का फैसला लिया है. जो उम्मीदवार कोविड-19 महामारी या अन्य कारणों से बीते वर्षों में आवेदन नहीं कर पाए थे उन्हें मौका मिलेगा. यह छूट केवल एक बार प्रदान की जाएगी. इस फैसले से काफी छात्रों को राहत मिली है.