UP News : देवस्थल पर रोडवेज कर्मचारी ने किया कुछ ऐसा की सुनकर हो जायेंगे शर्मसार... आखिर हो गया विवाद
UP News : पीलीभीत रोडवेज बस स्टैंड पर देव स्थल के पास एक कर्मचारी के पेशाब करने पर विवाद हो गया।
UP News : उत्तर प्रदेश में एक रोडवेज कर्मचारी ने ऐसा कुछ कर दिया की मामला विवाद तक पहुँच गया. मामला उत्तर प्रदेश के पीलीभीत रोडवेज बस स्टैंड का है.
ज्ञात हो की पीलीभीत रोडवेज बस स्टैंड पर देव स्थल के पास एक कर्मचारी के पेशाब करने पर विवाद हो गया। सहकर्मियों ने रोडवेज कर्मचारी शाजिद वेग को देव स्थल के पास पेशाब करते देखा।
इससे पहले भी शाजिद की ऐसी हरकतें सामने आ चुकी थीं। सहकर्मियों ने उसे चेतावनी भी दी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई।
स्थानीय हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी शाजिद वेग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को हिरासत में ले लिया। इस घटना के बाद बस स्टैंड परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। रोडवेज कर्मचारियों ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से श्रद्धालुओं की भावनाएँ आहत होती हैं।