UP Me Aaj Ka Mausam: बाढ़ और बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त: स्कूलों में छुट्टी का ऐलान, 25 जिलों में बारिश का अलर्ट, जाने अपने शहर के मौसम का हाल

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बाढ़ और बारिश के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जिसके कारण दो जिलों में स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज सोमवार को उत्तर प्रदेश के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

Update: 2025-09-08 03:59 GMT

UP Me Aaj Ka Mausam

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बाढ़ और बारिश के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जिसके कारण दो जिलों में स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज सोमवार को उत्तर प्रदेश के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)? 

उत्तर प्रदेश के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने आज सोमवार को उत्तर प्रदेश के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उनमें  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, आयोध्या, मथुरा, आगरा, झांसी, कानपुर नगर-देहात, फिरोजाबाद, इटावा, सुल्तानपुर, हमीरपुर और ललितपुर शामिल है।  

उत्तर प्रदेश में अब तक कितनी बारिश हुई  

मौसम विभाग (IMD) ने पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में 7.4 मिलीमीटर बारिश का अनुमान जताया था, लेकिन औसत अनुमान से 73 प्रतिशत कम 2 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं मौसम विभाग (IMD) ने 1 जून से 7 सितंबर तक 641.4 मिलीमीटर बारिश का अनुमान लगाया था, लेकिन अनुमान से 1 प्रतिशत ज्यादा 644.9 बारिश हुई है

उत्तर प्रदेश के 40 से ज्यादा जिलों में बाढ़ की स्थिति

उत्तर प्रदेश में मानसून आखिरी चरण में है, लेकिन उससे पहले ही बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं बारिश के कारण उत्तर प्रदेश के 40 से ज्यादा जिलों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। 500 से ज्यादा मकान ढह गए, जिसके कारण कई परिवार प्रभावित भी हो गए। जिनके लिए राहत शिविर लगाया गया है। 

 स्कूलों में आज छट्टी का ऐलान

मथुरा, वाराणसी, वृंदावन और प्रयागराज में नदी पूरी तरह से भरकर छलक रहे हैं। जिसके कारण बाढ़ की स्थिती बन गई है। लोगों को जलभराव और जाम जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए मथुरा और शाहजहांपुर में 12वीं तक स्कूलों में आज छट्टी का ऐलान कर दिया गया है।  

Tags:    

Similar News