UP Me Aaj Ka Mausam: बारिश के कारण बाढ़ से मचा हाहाकार! अगले 48 घंटे में फिर एक्टिव होगा मानसून, आज 13 जिलों के लिए अलर्ट
UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण आई बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज गुरुवार को उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega) ?
UP Me Aaj Ka Mausam
UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण आई बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज गुरुवार को उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega) ?
उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग (IMD) ने आज गुरुवार को उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उसमें रामपुर, सीतापुर, बलरामपुर, शाहजहांपुर, बहराइच, पीलीभीत, महाराजगंज, गोंडा, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती और कुशीनगर शामिल है। इस दौरान तेज आंधी तूफान के साथ ही गरज-चमक भी हो सकती है। ऐसे मे लोगों को सावधानी बरतने के साथ ही सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
उत्तर प्रदेश में अब तक कितना बारिश हुई
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में औसत अनुमान 5.5 मिलीमीटर से 90 प्रतिशत कम 0.5 मिलीमीटर बारिश हुई है। 1 जून से 10 सितंबर तक उत्तर प्रदेश में 658.8 मिलीमीटर बारिश होनी थी, लेकिन अनुमान से 1 प्रतिशत कम 651.3 मिलीमीटर बारिश हुई है।
21 से ज्यादा जिले बाढ़ की चपेट में
उत्तर प्रदेश में गंगा, यमुना, सरस्वती और सरयू नदी पूरे उफान पर है, जिसकी वजह से बाढ़ की स्थिति बन गई है। वापाणसी, प्रयागराज, आयोध्या, आगरा, मथुरा, गोंडा और कानपुर सहित 21 से ज्यादा जिले बाढ़ की चपेट में है। कई मकान बाढ़ में ढह गए। जिसकी वजह से कई परिवार प्रभावित हो गए। प्रभावित परिवार के लिए प्रशासन की ओर से राहत शिविर लगाया गया है।
सांसद हेमामालिनी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा
मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हेमामालिनी बुधवार को वृंदावन पहुंची। जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात करते हुए उनसे बातचीत भी की और रेस्क्यू किए गए पशुओ को चारा भी खिलाया।