पुलिस निलंबित: एक साथ 17 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, लंबे समय से ड्यूटी से गैरहाजिर थे, SP ने किया सस्पेंड

Shahjahanpur Police suspended:

Update: 2026-03-11 06:41 GMT

इमेज- NPG

11 मार्च 2026, उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एसपी ने ऐसी कार्रवाई की है कि पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी (SP Rajesh Dwivedi) ने एक साथ 17 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. निलंबित किये ये पुलिसकर्मी लंबे समय से ड्यूटी से गायब थे.

SP ने कितने पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड

एसपी राजेश द्विवेदी ने मंगलवार को लंबे समय से ड्यूटी से गैर हाजिर रहने वाले 17 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है. जिले के विभिन्न थानों में तैनात 17 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. सस्पेंड किये गए पुलिसकर्मी में एक दरोगा, एक हेड कांस्टेबल, एक महिला कांस्टेबल व 14 कांस्टेबल शामिल हैं.

पुलिसकर्मियों पर क्यों हुई कार्रवाई 

जानकारी के मुताबिक़, एसपी राजेश द्विवेदी ने जिले के सभी थानों में तैनात ऐसे पुलिसकर्मियों की सूची बनाने का निर्देश दिया था जो लम्बे समय से ड्यूटी पर नहीं आये हैं. बिना छुट्टी लिए या फिर बिना किसी सूचना के ड्यूटी से गायब हैं. 

सालों से थे ड्यूटी पर अनुपस्थित

एसपी के निर्देश पर बिना सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले 17 पुलिसकर्मियों की सूची तैयार की गयी. जिसमे ऐसे भी पुलिस वाले शामिल थे. जो 2023 से अनुपस्थित थे. एक उप निरीक्षक साल 2023 से गैर हाजिर था. जबकि 16 पुलिसकर्मी पिछले एक साल से ड्यूटी पर नहीं आ रहे थे. 

SP की कार्रवाई से हड़कंप 

जब इन पुलिसकर्मी से संपर्क करने की कोशिश की गयी तो कुछ से संपर्क नहीं हो पाया. और जिनसे संपर्क हुआ तो उनसे अनुपस्थिती का कारण पूछा गया तो संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए. जिसके बाद एसपी ने सभी पुलिसकर्मी को ससपेंड कर दिया है. इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. 


Tags:    

Similar News