Shadab Jakati News : फेमस इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती पर छत्तीसगढ़ की महिला का सनसनीखेज आरोप, डरा-धमकाकर बनाए शारीरिक संबंध

Shadab Jakati Rape Allegations : मेरठ के फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती एक बार फिर उलझनों में फंस गए हैं. जकाती पर उसकी साथ काम करने वाली महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उसने बताया है कि शादाब ने उसके साथ डरा धमकाकर शारीरिक संबंध बनाए|

Update: 2026-02-05 08:22 GMT

Shadab Jakati News : फेमस इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती पर छत्तीसगढ़ की महिला का सनसनीखेज आरोप, डरा-धमकाकर बनाए शारीरिक संबंध

Shadab Jakati News : मेरठ : मेरठ के फेमस इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती एक बार फिर विवादों का हिस्सा बन गए हैं. 10 वाला बिस्किट कितने का है जी से सोशल मीडिया पर नाम कमाने वाले शादाब जकाती एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं. इस बार वह अपनी वीडियो को लेकर नहीं बल्कि गंभीर आरोपों को लेकर सुर्खिया बटोर रहे हैं. छत्तीसगढ़ की एक महिला ने जकाती पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उसका कहना है कि शादाब ने डरा धमकाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. आपको बता दें, महिला भी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर रील बनाने का काम करती है|

कौन है पीड़ित महिला 

छतीसगढ़ की रहने वाली महिला चांदनी- तबस्सुम है, जो साल 2017 में मेरठ आकर रहने लगी थी. बाद में शादी के बाद वह इंचौली में रहने लगी और यूट्यूब पर रील बनाने लगी. उसका पति बैट्री बनाने का काम करता हैं, और अक्सर बाहर ही रहता हैं. घर में उसका एक बेटा भी है. चांदनी ने बताया फरवरी 2025 में उसकी मुलाकात इंचौली के रहने वाले शादाब जकाती से हुई थी. सोशल मीडिया के माध्यम से वह उससे मिली थी. उसकी रील देखने के बाद उसे अपने साथ काम करने के लिए मना लिया. उसकी बहुत सारी रील ऐसी हैं, जिसमें वह जकाती के साथ है|

महिला को बंधक बनाकर रखा

उसने इंचौली थाने में शिकायत दर्ज कराटे हुए बताया कि. मुझे पहले लगा कि जकाती मेरी मदद करना चाहता हैं. इसलिए अपने घर में काम दिया. लेकिन, धीरे-धीरे उसकी हरकतें बदलने लगीं, उसने मुझे 1 साल बंधक बनाकर रखा. घर के सभी काम कराने लगा. जब मैंने विरोध किया तो, मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी. यह भी कहा कि पुलिस कुछ नहीं कर सकती है. इसलिए मैं डरी हुई थी. इसका फायदा उठाकर शारीरिक शोषण करने लगा. मैं पिछले एक साल से यातना झेल रही थी. लेकिन 15 जनवरी को सारी हदें पार हो गईं. जकाती की पत्नी साजिया ने उसके साथ मारपीट की और गाली गलौज किया. और धमकाया की वह उसे बदनाम कर देगी|

महिला ने कहा उसने मेरी जिंदगी तबाह कर दी. परेशान होकर आत्महत्या करने का मन बना चुकी थी, लेकिन मेरे पति ने मेरा मुझे समझा और जकाती के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार किया. शादाब जकाती की पत्नी साजिया ने भी मेरे साथ मारपीट और गाली गलौज की अब जब तक उनलोगों को जेल नही हो जाता तब तक शांत नही रहूंगी| 

सिर्फ शोषण

महिला ने आरोप लगाया कि जकाती मोटिवेशनल Vedio के नाम पर केवल शोषण करता है. उसकी वीडियो को देखने से हकीकत सबके सामने आ जाएगी. उसकी पत्नी होने के बाद भी वह दूसरी महिलाओं को वीडियो में शामिल करता है. और मौका पाकर शारीरिक शोषण करता है. मै डरती थी कि ज्यादा  विरोध करुँगी तो मेरे परिवार को मरवा देगा, लेकिन अब मेरे पति साथ है. वह जकाती को सजा दिलाकर ही रहेगी. इंचौली थाना इंचार्ज जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि. एक महिला ने थाने आकर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर शादाब जकाती के खिलाफ शिकायत दर्ज कराइ हैं| 

Tags:    

Similar News