Meeruth News: सुहागरात वाले दिन दूल्हा लापता...सुहाग की सेज पर दुल्हन करती रही इंतजार, नहर के पास आखिरी लोकेशन मिलने पर जताई गई बड़ी आशंका

Suhagrat Ke Din Dulha Lapta: मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सुहागरात वाले दिन ही दूल्हा रहस्यमय ढंग से लापता (Suhagrat Ke Din Dulha Lapta) हो गया। परिजनों की खोजबीन के बाद भी जब वो नहीं मिली तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Update: 2025-12-01 10:30 GMT

Meeruth News

Suhagrat Ke Din Dulha Lapta: मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सुहागरात वाले दिन ही दूल्हा रहस्यमय ढंग से लापता (Suhagrat Ke Din Dulha Lapta) हो गया। परिजनों की खोजबीन के बाद भी जब वो नहीं मिली तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

सुहाग की सेज पर दुल्हन करती रही दूल्हे का इंतजार

यह पूरा मामला सरधना थाना क्षेत्र का है। यहां एक नई नवेली दुल्हन सुहाग की सेज पर दूल्हे का इंतजार करती रही, लेकिन वह नहीं लौटा। इसके बाद उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मामले की जानकारी लगते ही परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरु कर दी है। 

बल्ब लाने निकला दूल्हा नहीं लौटा वापस   

दरअसल, ऊंचापुर मोहल्ले में रहने वाला मोहसिन का निकाह 26 नवंबर को मुजफ्फरनगर के खतौली में रहने वाली युवती के साथ हुआ था। 27 नवंबर को जब वह दुल्हन के साथ लौटा और कमरे में गया तो दुल्हन ने कमरे में लाइट ज्यादा होने की बात कही और उससे छोटा बल्ब लाने को कहा। रात लगभग 12 बजे वह बाहर गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद दुल्हन ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। 

गंग नहर के पास मिला आखिरी लोकेशन 

28 नवंबर की देर शाम तक वह  घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की और फिर इसकी जानकारी पुलिस को दी। शिकायत के बाद जब पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की तो मोहसिन आखिरी बार गंग नहर के पास दिखाई दिया। पुलिस  ने शक के आधार पर नहर में तलाशी शुरू कर दी है। फिलहाल अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है।                                                                   

Tags:    

Similar News