Mathura Road Accident : भीषण सड़क हादसा : बेकाबू कंटेनर की टक्कर में 6 यात्रियों की दर्दनाक मौत, खून से लाल हुई सड़क

Mathura Accident : मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. सुरीर थाना इलाका के पास एक बेकाबू तेज रफ्तार कंटेनर ने बस से उतर रहे यात्रियों को रौंद दिया इस घटना में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और 1 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया.

Update: 2026-02-07 05:54 GMT

Mathura Road Accident : भीषण सड़क हादसा : बेकाबू कंटेनर की टक्कर में 6 यात्रियों की दर्दनाक मौत, खून से लाल हुई सड़क

Mathura Yamuna Expressway Accident : मथुरा : आज शनिवार सुबह मथुरा यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. जिसमें 6 यात्रियों की मौत हो गई. सुरीर थाना इलाके  के पास एक बेकाबू तेज रफ्तार कंटेनर ने रोड किनारे खड़े यात्रियों को रौंद दिया इस भयानक हादसे में एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

या भीषण हादसा आज शनिवार सुबह करीब 3 बजे हुआ दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही एक बस के कुछ यात्री थोड़ी देर के लिए सड़क पर उतरे थे बस चालक ने सड़क के किनारे ही बस खड़ी कर दी इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने पहले तो बस को जोरदार ठोकर मारी और फिर बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े यात्रियों को रौंदते हुए आगे निकल गया.

मृतक 6 लोगो की पहचान इस प्रकार हुई हैं औरैया जिले के एरवा कटरा का रहने वाला सोनू 32 वर्ष और दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कन्चौसी का रहने वाला अनुराग 27 वर्ष और बस्ती जिले के ग्राम भेलबल का रहने वाला देवेश 32 वर्ष, कन्नौज के गड़े का पुरवा का रहने वाला  असलम 27 साल, दिल्ली के प्रेमनगर निवासी संतोष 46 साल, फिरोजाबाद जिले के जसराना थाना स्थित बडगाँव का रहने वाला प्रमोद 35 वर्ष शामिल हैं. 

 हादसे के बाद सड़क पर थोड़ी देर के लिए आवाजाही बाधित हो गया घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया पुलिस ने लाशों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा और यातायात सुव्यवस्थित कराया पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रक ड्राइवर की तलाश में जुट गई है.

ट्रक चालक की लापरवाही 

शुरूआती जांच में पता चला है कि बस ड्राइवर द्वारा गलत स्थान पर बस रोके जाने के कारण यह एक्सीडेंट हुआ एक्सप्रेस-वे पर नियम के अनुसार ग्रीन जोन पर ही वाहनों को रोकने के निर्देश हैं जिनका पालन न करने पर ऐसे हादसे हो सकते हैं. प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मथुरा जिले में हुए सड़क हादसे पर तुरंत संज्ञान लिया सीएम ने इस दुखद घटना पर शोक जताते हुए मृत  यात्रियों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई सीएम योगी ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने और राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि घायलों को बढ़िया से बढ़िया इलाज मिले और उनकी देखरेख में कोई लापरवाही न बरती जाए.

Tags:    

Similar News