Lucknow News : लखनऊ में जमीन विवाद के चलते बेटे ने की बुजुर्ग मां की हत्या

Lucknow News : ठाकुरगंज के अहमद गंज मोहल्ले में शनिवार दोपहर बेटे ने 80 वर्षीय विमला सिंह की हत्या कर दी।

Update: 2025-10-25 13:14 GMT

Lucknow News : जमीन विवाद के चलते लखनऊ में बेटे ने बुजुर्ग मां की हत्या कर दी. मिली जानकारी के अनुसार ठाकुरगंज के अहमद गंज मोहल्ले में शनिवार दोपहर बेटे ने 80 वर्षीय विमला सिंह की हत्या कर दी। उनका शव घर के आंगन में पड़ा मिला। पुलिस ने मां की हत्या के आरोपित अतेंद्र सिंह को हिरासत में लिया है।

अहमद गंज में विमला सिंह अपने बेटे अतेंद्र सिंह के साथ रहती थी। शनिवार की दोपहर लगभग तीन बजे विमला अचेत अवस्था में अपने घर के आंगन में पड़ी थी। किरायेदार ने उन्हें देखा तो इसकी सूचना पड़ोसियों को दी। आनन फानन में पड़ोसियों ने उन्हें ट्रामा सेंटर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पास ही अतेंद्र भी बैठा था।


पुलिस ने अतेंद्र को हिरासत में लिया है। विमला की बेटी शीबू के अनुसार अतेंद्र नशे का आदी था। वह अक्सर मां से मारपीट करता था। इसी वजह से अतेंद्र को चारों बहनों ने घर आना भी छोड़ दिया था। शुक्रवार को उन्हें पड़ोसियों से घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद वह भी घटनास्थल पर पहुंची।

फिलहाल पुलिस हत्या समेत अन्य बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। फ़ोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। ठाकुरगंज इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। सूचना पर पहुंची मृतका की बेटियों ने भाई पर जमीन विवाद में हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Tags:    

Similar News