डबल मर्डर से सनसनी... नांद में था नेत्रहीन बेटे का शव, कमरे में मिली मां की लाश, अस्तव्यस्त थे महिला के कपड़े

Lucknow Double Murder: मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के सिसेंडी के मिनी सचिवालय के पास मकान में माँ बेटे की लाश मिली है. बच्चे का शव जानवर को खाना देने वाली नांद में पड़ा मिला. जबकि माँ की लाश कमरे में मिली है. महिला के कपड़े भी अस्त व्यस्त हालत में थे.

Update: 2026-03-10 05:51 GMT

इमेज- AI जनरेटेड 

लखनऊ 10 मार्च 2026, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. मोहनलालगंज इलाके में एक महिला और उसके नेत्रहीन बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गयी. बेटे का शव जानवर को खाना देने वाली नांद में पड़ा मिला. जबकि माँ की लाश कमरे में मिली है. महिला के कपड़े भी अस्त व्यस्त हालत में थे.

घर में घुसकर माँ और बेटे की हत्या 

मामला जिले के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के सिसेंडी के मिनी सचिवालय के पास की है. सोमवार की रात वारदात हुई है. मकान से सोमवार देर रात महिला रेशमा (45 वर्ष) और नेत्रहीन बेटे शादाब (18 साल) की लाश मिली. किसी ने घर में घुसकर बेराह,ी से मां-बेटे की हत्या कर दी. 

क्या है पूरा मामला 

जानकारी के मुताबिक़, 45 साल की रेशमा और उसके 18 साल के नेत्रहीन बेटे शादाब के साथ सिसेंडी में रहती थी. रेशमा ने दो शादियां की थी. उसके दोनों पति की मौत हो चुकी थी. रेशमा के तीन बच्चे थे सोहेल, शबनम और शादाब. जिसमे सोहेल और शबनम की भी मौत हो चुकी थी. जिसके बाद से वो अपने नेत्रहीन बेटे शादाब के साथ ही रहती थी. 

मृतका के परिजनों ने क्या बताया 

मृतकों के परिजन के अनुसार, सोमवार शाम करीब 7:30 बजे उनसे बात हुई थी. इस दौरान कोई दरवाजे पर कोई लात मार रहा था. तभी फोन ऑफ हो गया. उन्होंने पास में रहने वाले अन्य परिजन को घर जाकर देखने को कहा. जब वो वहां गए तो दरवाजा बंद था. 

जब वो घर के अंदर गए तो वहां महिला की लाश पड़ी हुई थी. उसके कपड़े गलत हालत में थे. शरीर पर चोट के निशान थे. उसे गला घोंट कर मारा गया था. वहीं, बेटे की लाश जानवर को खाना देने वाले नांद में थी. जिससे पता चल रहा था उसे डूबा कर मारा गया है. 

जांच में क्या मिला 

इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. माँ और बेटे दोनों के शरीर पर निशान मिले हैं. पुलिस की चार टीमें लगाई है. हर एंगल से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

Tags:    

Similar News