दूल्हा काला है...दुल्हन ने शादी से किया इनकार, धूमधाम से पहुंची बारात वापस लौटी, जानिए कहां का है ये चर्चित मामला...

उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। दुल्हन ने बारात आये दूल्हे को इसलिए वापस लौटा दिया, क्योंकि दूल्हे का रंग काला है।

Update: 2024-04-28 09:53 GMT

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। दुल्हन ने बारात आये दूल्हे को इसलिए वापस लौटा दिया, क्योंकि दूल्हे का रंग काला है। बेचारा दूल्हा शादी के अरमान लिए बारात लेकर पहुंचा था, जिसे उदास होकर बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ गया।

दरअसल ये पूरा मामला रामपुर जिले के स्वार इलाका का है। कुछ दिनों पहले स्वार इलाके की एक युवती का विवाद पहाड़ी गेट मोहल्ले के रहने वाले युवक सोनू से तय हुआ था। बीते शुक्रवार 26 अप्रैल को गाने-बाजे के साथ बारात स्वार इलाके पहुंची। रात में रस्म शुरू था। इसी बीच दुल्हन ने दूल्हे का चेहरा देखकर शादी करने से इनकार कर दिया। फिर क्या था दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। दूल्हे पक्ष के लोग दुल्हन को मनाने में लग गये। लेकिन दुल्हन ने किसी की भी ना सुनी और दूल्हे को वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया। अब दोनों की शादी की पूरे रामपुर में जमकर चर्चा हो रही है। दुल्हन ने इस शादी से साफ मना कर दिया है।

बेचारा दूल्हा अभी भी खुद के साथ न्याय की गुहार लगाकर दुल्हन के मानने का इंतजार कर रहा है। साथ ही दुल्हन पक्ष के लोगों को लगातार बनाने की कोशिश भी की जा रही है।

Tags:    

Similar News