सदन में फिर हंगामा, शिवरतन की मुख्यमंत्री भूपेश पर टिप्पणी का सत्ता पक्ष ने किया विरोध तो सवाल का जवाब न मिलने पर विपक्ष ने किया बहिर्गमन

Update: 2021-03-09 01:03 GMT

रायपुर,9 मार्च 2021। प्रश्नकाल एक बार फिर हंगामे और शोरगुल में डूब गया जबकि नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने सवाल किया
“जन घोषणा पत्र 2018 को राज्यपाल द्वारा आत्मसात् करने का उल्लेख किया गया था.. कितनी कुल घोषणाएँ की गई थीं ? कितनी पूर्ण हो गई कितनी अपूर्ण है जो अपूर्ण है कब तक पूरी होगी?”
सदन में लिखित जवाब में बताया गया कि, 36 लक्ष्य निर्धारित थे, 14 पूरी हो चुकी तथा 22 घोषणाएँ पूरी हो गई हैं।
इस पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने 14 पूरी हो चुकी योजनाओं का ब्यौरा माँगा। इस पर जबकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ब्यौरा बताया, जिस पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने यह कहते हुए आपत्ति की-
“मुख्यमंत्री जी की पूरी बात ग़ौर से सुना.. वे जितना घोषणा गिनाएँ वे तो सात भी नहीं हुई.. हम तो 14 का ब्यौरा पूछ रहे है”
इस बहस के बीच सदस्य शिवरतन शर्मा ने पूरक प्रश्न पूछा जिसके जवाब आते ही तब हंगामा हो गया जबकि शिवरतन शर्मा ने कहा
“मुख्यमंत्री सदन को गुमराह कर रहे हैं”
इस पर सत्ता पक्ष ने खड़े होकर प्रतिरोध किया। वहीं विपक्ष के सदस्य भी खड़े हो गए और सदन में देर तक शोरगुल होता रहा।
इस बीच नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने यह कहते हुए भाजपा विधायक दल के साथ बहिर्गमन कर दिया
“हम सवाल पूछ रहे हैं हमें जवाब नहीं दिया जा रहा है.. हम बहिर्गमन करते हैं”

Tags:    

Similar News