PHOTO: राहुल गांधी को मिली लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत, प्रियंका, सीएम भूपेश, चन्नी के साथ जाएंगे, पायलट बाई रोड जा रहे

Update: 2021-10-06 02:32 GMT

लखनऊ,6 अक्टूबर 2021। सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पाँच को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति उत्तर प्रदेश सरकार ने दे दी है।


अब से कुछ देर पहले गृह विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से यह जानकारी मीडिया को उपलब्ध कराई गई है। विदित हो कि, लखीमपुर खीरी में जाने की स्थिति को लेकर लगातार गतिरोध जारी था।

प्रियंका गांधी वाड्रा कल से सीतापुर में है, जबकि पंजाब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ राहुल गांधी लखनउ पहुँच रहे हैं। सचिन पायलट बाई रोड जा रहे हैं। थोड़ी देर में नेता लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। इधर, खबर है कि उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचलने के आरोपी आशीष मिश्र की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है। किसान संगठन लगातार इसकी मांग कर रहे हैं और किसानों के दबाव के चलते सरकार एक्शन ले सकती है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और आशीष के पिता अजय मिश्र को भी दिल्ली तलब करने की बात सामने आ रही है। किया गया है। हालांकि, अजय मिश्र ने कहा है कि वे निजी काम से दिल्ली जा रहे हैं।

 

Similar News