दो सिटी SP को कोरोना : दो CSP की कोरोना पॉजेटिव आने पर मचा हड़कंप….कई पत्रकारों पर कोरोना पर मंडराया खतरा…. हाल ही में ली थी पुलिस अफसरों ने बड़ी कांफ्रेंस…..उधर IPS और उनकी पत्नी की रिपोर्ट…..

Update: 2020-07-15 09:05 GMT

पटना 15 जुलाई 2020।कोरोना का कहर बिहार में जमकर टूट रहा है। इसकी चपेट में सिर्फ आमलोग ही नहीं नेता, मंत्री, विधायक और IAS-IPS भी आने लगे हैं। इसी कड़ी में पटना के दो सिटी एसपी कोरोना संक्रमित पाये गये। इनमें पटना के सिटी एसपी इस्ट जितेंद्र कुमार तथा सिटी एसपी वेस्ट अशोक मिश्रा शामिल हैं। जिला प्रशासन और सिविल सर्जन की रिपोर्ट में इसकी पुष्टि की गई है।दोनों को संक्रमित पाये जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इन दोनों संक्रमित अधिकारियों के संपर्क में रहे कर्मियों की भी कोरोना जांच कराई जाएगी तथा उन्हें क्वारंटाइन में रहना होगा।

बताया गया है कि संक्रमित पाये गये इन दोनों अधिकारियों की ओर से हाल ही में दो बड़ी घटनाओं का खुलासा किया गया था। पत्रकार वार्ता में कई मीडिया कर्मी भी शामिल थे। पत्रकार वार्ता के अगले दिन इनमें एक मीडिया कर्मी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव बताई गई थी। दोनों पुलिस अधिकारियों के संक्रमित होने के पीछे यही मुख्य वजह मानी जा रही है।

उधर रांची के सिटी एसपी और उनकी पत्नी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आयी है। उन्हें पटना स्थित पीएमसीएच के आइसोलशन वार्ड में रखा गया था। रांची के सिटी एसपी सौरभ कुमार और उनकी डॉक्टर पत्नी हाल ही में इटली से लौटी थी, जिन्हें एहितियातन आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था।

Similar News