Trending Ladies Bottom Wears For Kurti In 2026: कुर्ती के साथ पेयर करें 2026 के ये ट्रेडिंग बॉटम वियर्स, पूरे साल आपको दिखाएंगे फेशनबल
Trending Ladies Bottom Wears For Kurti In 2026: साल 2026 में कुर्ती के साथ जो बॉटम वियर्स ट्रेडिंग है, वे हम आपके साथ आज यहां शेयर कर रहे हैं। चेक कीजिए आपके वार्डरोब में ये हैं या नहीं!...
Trending Ladies Bottom Wears For Kurti In 2026: साल बदल गया तो अंदाज भी बदल गया है। साल 2026 में कुर्ती के साथ जो बॉटम वियर्स ट्रेडिंग है, वे हम आपके साथ आज यहां शेयर कर रहे हैं। चेक कीजिए आपके वार्डरोब में ये हैं या नहीं! और नहीं है तो अगली शॉपिंग में इनको अपनी लिस्ट में ज़रूर जगह दें क्योंकि ये बाॅटम वियर पूरे साल आपको फेशनबल दिखाने वाले हैं और कुर्ती में आपका पूरा लुक शानदार बनाने वाले हैं।
एसिमिट्रिकल लेयर्ड पलाज़ो
इस समय एसिमिट्रिकल लेयर्ड पलाजो (Asymmetrical Layered Palazzos) का गज़ब का क्रेज़ है। ये लाइट होते हैं, फ्लोई होते हैं और आपके ड्रेस को एक्सपेंसिव लुक देते हैं। इसलिए इस न्यू फैशन को जरूर आज़माएं अगर आप ट्रैंड्स को फॉलो करती हैं।
फर्शी सलवार
साल 2025 से ही फर्शी सलवार गर्ल्स की फेवरेट बनी हुई है और यह इस साल भी ट्रेंड कर रही है। अपने वॉर्डरोब में एक फर्शी सलवार को भी जरूर ऐड करें।
स्ट्रेट पैंट्स फिथ 'बो' डीटेलिंग
आप अपनी शॉर्ट कुर्ती के साथ ऐसी स्ट्रेट पैंट्स पेयर कर सकती हैं जिसमें पायचे में 'बो डिटेलिंग' हो। ऐसी बो डीटेलिंग वाली पैंट्स बहुत ही माॅडर्न और अट्रैक्टिव लुक देती हैं। इसी तरह आप लेस डीटेलिंग वाली स्ट्रेट पैंट्स भी बनवा सकती हैं। यह भी जबरदस्त फैशन में है।
फ्लेयर्ड पलाजो
पलाजो का ट्रेंड बना हुआ है तो फ्लेयर्ड पलाजो लें। ये आपको बहुत ही ज्यादा स्टाइलिश दिखाएंगे। 2026 में मोनोक्रोम लुक फ्लेयर्ड पलाजो टॉप ट्रेंडिंग है।
स्कैलप पैटर्न पलाजो
स्ट्रेट पलाज़ो जिसमें नीचे में स्केलप पैटर्न हो, बहुत पसंद किया जा रहा है। तो इसे भी अपने वॉर्डरोब में ज़रूर जगह दें।
बैल बाॅटम
नी लैंथ कुर्ती और शॉर्ट कुर्ती के साथ बेल बॉटम कैरी करें। यह इस साल जबरदस्त फैशन में रहने वाली है।
धोती पैंट और हैरम पैंट्स
अब आप कहेंगे की धोती पैंट्स और हैरम पेंट्स तो पुराना फैशन हैं लेकिन आपको बता दें कि स्टाइलिस्ट के अनुसार इस साल भी धोती पैंट्स और हराम पेंट्स पार्टी लुक के लिए कुर्ती का बखूबी साथ देने वाले हैं।