LPG Cylinder Price 1 January 2025: नए साल पर आम लोगों के लिए खुशखबरी, एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, जानिए नई कीमत...

LPG Cylinder Price 1 January 2025: नए साल पर आम लोगों के लिए खुशखबरी, एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, जानिए नई कीमत...

Update: 2025-01-01 08:14 GMT
LPG Cylinder Price 1 January 2025: नए साल पर आम लोगों के लिए खुशखबरी, एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, जानिए नई कीमत...
  • whatsapp icon

LPG Cylinder Price 1 January 2025: नए साल पर एलपीजी ग्राहकों के लिए सुबह-सुबह अच्छी खबर सामने आई है। एलपीजी गैस सिलेंडर रिफिल कराना 1 जनवरी 2025 से सस्ता हो गया है। यह कटौती घरेलू गैस सिलेंडर पर नहीं बल्कि हलवाई सिलेंडर या कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर ही हुई है। सिलेंडर के रेट में यह कमी दिल्ली से पटना या यूं कहें पूरे देश में हुआ है। एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में यह राहत केवल 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में मिली है। घरेलू गैस सिलेंडर यानी 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

दिल्ली में आज 1 जनवरी से 19 किलो वाला Indane का एलपीजी सिलेंडर 1804 रुपये में मिलेगा। पिछले महीने यह 1818.50 रुपये का था। कोलकाता में यही कॉमर्शियल सिलेंडर अब 1911 रुपये का हो गया है। दिसंबर में यह 1927 रुपये का हो गया था। नवंबर में भी यह 1911.50 रुपये का था। मुंबई में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 16 रुपये कम हुई है। यहां यह कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर से 1771 रुपये की बजाय 1756 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में इसकी कीमत 1980.50 रुपये की जगह आज 1 जनवरी से 1966 रुपये हो गई है। पटना में अब यही सिलेंडर 2072.5 रुपये की जगह 2057 रुपये में मिलेगा।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में साल 2025 के पहले दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। पटना में आज भी यह 892.50 रुपये का मिल रहा है। वहीं, दिल्ली में 14 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1 अगस्त के रेट से ही मिल रहा है। आज एक दिसंबर को भी यह 803 रुपये में ही बिक रहा है। कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 829, मुंबई में 802.50 और चेन्नई में 818.50 रुपये है।

Full View

Tags:    

Similar News