टूलकिट मामला : राजधानी पुलिस ने भरी बैंगलुरु की उड़ान.. कांग्रेस के रिसर्च विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू गौड़ा से पूछेगी राजधानी पुलिस – यह टूलकिट क्या आपने बनाया है या आपको कोई जानकारी है

Update: 2021-06-03 00:10 GMT

रायपुर,3 जून 2021।टूलकिट मामले को लेकर राजधानी पुलिस सिविल लाईंस थाने में दर्ज अपराध के आरोपियों से बयान हासिल नहीं कर पाई है। मगर कल देर शाम एक अहम बैठक के बाद राजधानी पुलिस अब से कुछ देर में बैंगलुरु की उड़ान भरने जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार राजधानी पुलिस की टीम कांग्रेस रिसर्च टीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू गौडा से यह पूछने जा रही है कि यह टूलकिट आप के अथवा आपके जानकारी में बना था क्या !
इस मसले पर अब तक राजधानी पुलिस सिविल लाईंस थाने में दर्ज एफ़आइआर के दो आरोपियों में से एक डॉ रमन सिंह से जवाब ले पाई है, जिसमें टूल किट की बरामदगी को लेकर उन्होंने लिखित जवाब में कहा है कि यह पब्लिक डोमेन में उपलब्ध है। जबकि एक अन्य आरोपी संबित पात्रा से पूछताछ ही नहीं हो पाई है।

Similar News