CM भूपेश बघेल की अगुवाई में कल महापौर- नगरपालिका अध्यक्ष व सभापति मिलेंगे सोनिया गांधी से…. प्रदेश प्रभारी, अध्यक्ष व कई मंत्री भी रहेंगे मौजूद

Update: 2020-01-23 16:26 GMT

रायपुर 23 जनवरी 2020। प्रदेश के सभी 10 महापौर, नगरपालिका अध्यक्ष व सभापति मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। शु्क्रवार की सुबह ये मुलाकात होगी।

कांग्रेसी महापौर और सभापति की पहले ये मुलाकात 23 जनवरी को दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से होनी थी, लेकिन सोनिया गांधी से मुलाकात का प्रोग्राम में बदलाव किया गया और ये मुलाकात अब शुक्रवार को होने जा रही है। मुलाकात के दौरान दौरान PCC प्रभारी पीएल पुनिया, सीएम भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और कई मंत्री भी मौजूद रहेंगे ।

दिल्ली रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि

“दिल्ली में कल सोनिया गांधी से महापौर, सभापति और नगर पालिका अध्यक्ष मुलाकात करेंगे, प्रभारी, अध्यक्ष और मंत्रीगण भी साथ में रहेंगे”

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जब ये पूछा गया कि क्या इस दौरान सरकार के कामकाज का रिपोर्ट भी सोनिया गांधी को सौंपेंगे, तो उन्होंने कहा कि

“अगर उनके पास वक्त होगा, तो जरूर हम बतायेंगे, हमारा रिपोर्ट बना हुआ है”

Tags:    

Similar News