आज का राशिफल : वृष, कन्या और तुला राशि वालों को धन लाभ का योग…..लेकिन इन राशि वालों को रहना होगा सावधान, अनहोनी की है आशंका…. पढ़िये आज का दिन

Update: 2020-11-15 14:00 GMT

रायपुर 16 नवंबर 2020। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे…

मेष:
मेष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है। जल्दबाजी में किया अनुचित कार्य मुश्किल का सबब बन सकता है, इसलिए सावधानी पूर्वक प्रत्येक कार्य को करें। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। आपकी मेहनत के उचित परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति भी होगी।

वृषभ:
वृष राशि के जातक अपने संपर्क सूत्रों को और मजबूत बनाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। मार्केटिंग से संबंधित कामकाज में लाभ मिलने की अच्छी संभावनाएं हैं। अटके हुए काम भी आज आपके पूरे हो सकते हैं। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। पैसा निकालने के लिए थोड़ा दबाव बनाना पड़ सकता है।

मिथुन:
मिथुन राशि के जातक व्यवसाय में कुछ नया करने की अपेक्षा अपनी वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान केंद्रित करेंगे। काम में कोई अड़चन आने की वजह से मानसिक असंतोष रह सकता है। अधीनस्थ कर्मचारियों पर जरूरत से ज्यादा दबाव बनाना आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है।

कर्क:
कर्क राशि के जातकों को कामकाज पर बहुत अधिक ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग भी आज आपको नहीं मिलेगा। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। धन के साथ-साथ मान सम्मान प्राप्ति की संभावना भी है।

सिंह:
सिंह राशि के जातक अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करने पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। योगा या वर्कआउट के द्वारा स्वास्थ्य को बेहतर रखना जरूरी रहेगा। विपरीत परिस्थितियों का फायदा उठाएं वह आपके लिए लाभ के अवसर पैदा कर सकती हैं। वित्तीय मामलों में दिन अच्छा रहेगा।

कन्या:
कन्या राशि के जातकों को अपनी पिछली मेहनत के सुखदाई परिणाम देखने को मिलेंगे। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा कार्यक्षेत्र में मान सम्मान और पद प्राप्ति के योग बन रहे हैं। वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा। वित्तीय लिहाज से दिन बहुत अच्छा है।

तुला:
तुला राशि के जातकों में कामकाज को लेकर उमंग उत्साह बना रहेगा। मुश्किल काम को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। संयम और धैर्य से सफलता प्राप्त करने की संभावना बहुत अच्छी है। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। रुके हुए धन प्राप्ति की संभावना भी बन रही है।

वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों का किसी नई सच्चाई से साक्षात्कार हो सकता है, जो भविष्य में करियर की योजना बनाने में सहायक होगा। अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखें। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। जीवनसाथी से भी धन लाभ की अच्छी संभावना बन रही है।

धनु:
धनु राशि के जातकों को उनके कर्म और पुरुषार्थ से कामकाज में सफलता हासिल होगी। मार्केटिंग से संबंधित गतिविधियां रुके हुए काम को पूरा करने में मददगार साबित होंगी। धैर्य और संयम को बनाए रखें। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। लेन-देन के लिए उपहार खरीदने में धन खर्च का योग बन रहा है।

मकर:
मकर राशि वाले जातकों की सकारात्मक और संतुलित सोच सभी कार्यों को बेहतर ढंग से करने में सहायक बनेगी। भावुकता में आकर कोई भी निर्णय ना करें। पैतृक संपत्ति के मामले में किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचना अच्छा रहेगा। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य है। खर्च की अधिकता रहेगी।

कुंभ:
कुंभ राशि वाले जातकों के सकारात्मक दृष्टिकोण व संतुलित व्यवहार से सभी पुराने विवादों का हल निकल आएगा। नई ऊर्जा के साथ अपने कामकाज को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक मामलों में अच्छे समाचार आपको प्राप्त होंगे। भविष्य की योजनाओं को गति मिलेगी।

भाग्य की उंगली से जानिए अपनी किस्मत का हाल, कितने भाग्यशाली रहेंगे आप

मीन:
मीन राशि के जातकों के मन में व्यग्रता रहेगी। अपने मित्रों की मदद के लिए आगे आएंगे। बड़े भाई-बहनों के साथ रिश्ते मजबूत बनेंगे। वाणी की सौम्यता और सबको साथ लेकर चलने की प्रवृत्ति आपको लाभ तथा मान सम्मान दिलाएगी।

Tags:    

Similar News