दर्दनाक हादसे में तीन की मौत: रेत लाने जा रहा ट्रेक्टर तालाब में पलटा, तीन की मौत…दो घायल

Update: 2021-03-10 03:24 GMT

जांजगीर चांपा 10 मार्च 2021। रेत लेने जा रही ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गयी है। इस हादसे में ट्रेक्टर सवार तीन मजदूरों की पानी में डूबने से मौत हो गयी है। वही एक अन्य घायल है, जिसका इलाज जैजैपुर अस्तताल में जारी है।
जानकारी के मुताबिक घटना हसौद थाना के गुंजियाबोड़ पिसौद की है। आज सुबह जुनवानी गांव से पांच लोग ट्रेक्टर में सवार हो कर रेत लाने नदी जा रहे थे, तभी गुंजियाबोड़ बाईपास के पास अचानक ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गयी। हादसे में तीन लोगोें की डूबने से मौत हो गयी। वहीं ड्रायवर और 15 वर्षिय बालक इस हादसे में घायल हो गये है। घटना के बाद पुलिस के डर से ड्रायवर मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पहुंची और मृतकों के शव को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे में मृत लोगों में किसन लाल चौहान 20 वर्ष, लखन लहरे 25 वर्ष और सहसराम ओगरे 31 वर्ष का नाम शामिल है।

Tags:    

Similar News