इस महिला IAS ने हेयरकट में आजमाया हाथ, पति को दिया स्टाइलिश लुक….. ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर लिखा- यह काम भी अच्छा से किया…. फोटो सोशल मीडिया में खूब कर रही है ट्रेंड

Update: 2020-04-22 09:38 GMT

रायपुर 21 अप्रैल 2020। लॉकडाउन में अलग-अलग सेलिब्रेटी की हेयर कटिंग करती वायरल तस्वीरों के बीच झारखंड की एक IAS की तस्वीर भी ट्रेंडिंग में है। वायरल तस्वीरों में कलेक्टर राजेश्वरी बी अपने पति का हेयर कट करती दिख रही है। झारखंड के दुमका जिले की कलेक्टर राजेश्वरी ने अपने पति की हेयर कटिंग करती तस्वीर को ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। उनके इस ट्वीट पर कुछ लोगों ने सराहा है, तो कुछ ने पूछा है कि आपने इसके लिए समय कैसे निकाल लिया। किसी ने ये भी लिखा है कि इस समय सैलून जाना उचित नहीं है और ये तरीका सबसे सहीहै। एक फालोअर ने लिखा है कि प्रशासनिक कौशल के साथ आप में यह गुण भी है, काबिले तारीफ बात है।

2011 बैच की आईएएस राजेश्वरी 2019 में दुमका की कलेक्टर बनी थी, इससे पहले रामगढ़ और रामगढ़ से पहले गढ़वा जिले की कलेक्टर रह चुकी है। उनके पति सूरज भगत एक बिजनेसमैन हैं। ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है गोईंग विद ट्रेड… इसके लिए भी समय निकाल ही लिया। जबकि इन्होंने बच्चे के बाल को गड़बड़ कर दिया, पर मुझे लगता है कि मैंने अच्छा काम किया, शायद यह काम भी मैने अच्छे से किया। कहती हैं कि अभी सैलून, पार्लर सब बंद है। आम लोग इन चीजों को खुद भी हैंडल कर सकते हैं। उन्होंने कहा, सिर्फ विश्वास होना चाहिये।

कलेक्टर की इस फोटो 1500 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और करीब 100 से ज्यादा रिट्वीट किया गया है।” जाहिर है कि इन दिनों उपायुक्त का यह काम खूब सुर्खियां बटोर रहा है। साफ है कि विपरीत समय को चुनौती के रूप में लेना चाहिये। दुमका की उपायुक्त न केवल अपने पति का हेयर कट किया है, बल्कि उन्होंने अपने बेटे के बालों को भी काफी खूबसूरत लुक दिया है।

 

Tags:    

Similar News