ये होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में किया गया फैसला
नईदिल्ली 3 जुलाई 2021. 115 दिन तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) ने इस्तीफा दे दिया है. इस साल तीरथ सिंह रावत को त्रिवेंद्र सिंह रावत (Triwendra Singh Rawat) को हटाकर उत्तराखंड की गद्दी सौंपी गयी थी. तीरथ के जाने के बाद राजनीतिक हलकों में मुख्यमंत्री के लिए कई नामों की चर्चा जोरों पर है. उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री को लेकर विधायक दल की बैठक में फैसला कर लिया गया है. इस बैठक में खटीमा से दो बार के भाजपा विधायक 45 वर्षीय पुष्कर सिंह धामकी को राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर चुना गया है.
पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं. उन्हें आरएसएस का भी करीबी माना जाता है. पुष्कर धामी सीमांत विधानसभा क्षेत्र खटीमा से दो बार विधायक चुने गए हैं. वे और राज्य के और मुख्यमंत्रियों के मुकाबले युवा हैं.
उत्तराखंड भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों से कहा…मेरी पार्टी ने एक सामान्य से कार्यकर्ता को सेवा का अवसर दिया है। जनता के मुद्दों पर हम सबका सहयोग लेकर काम करेंगे…